• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब बाहर के लोग आएंगे यूपी में नौकरी के लिए: सीएम योगी

यूपी को मिले निवेश प्रस्ताव अर्थव्यवस्था को नंबर एक बनाने के प्रयासों का परिणाम : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
03/12/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से अब तक यूपी को मिले 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम हैं। इन निवेश प्रस्तावों को लाने के लिए यूपी की छवि सुधारनी पड़ी, सुरक्षा का बेहतरीन माहौल बनाना पड़ा, नीतियां बनानी पड़ीं और कई तरह के रिफॉर्म करने पड़े।

सीएम योगी (CM Yogi) रविवार को गोरखपुर के राजेंद्र नगर में रिगालिया रिजॉर्ट एवं बैंक्वेट हाल का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले यूपी में निवेश की बात तो दूर, बाहर के लोग गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के नाम पर यहां के लोगों को होटल, धर्मशाला में कमरा नहीं देते थे। टैक्सी में नहीं बैठाया जाता था। छह वर्ष पूर्व चंद लोगों के गलत होने से पूरे प्रदेश की बदनामी थी। आज गोरखपुर और यूपी के लोगों को बाहर न केवल भरपूर सम्मान मिलता है बल्कि सिर-आंखों पर बैठाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धारणा परिवर्तन के लिए सरकार को संकल्पबद्ध होकर ईमानदारी से प्रयास करने पड़े।

अब बाहर के लोग आएंगे यूपी में नौकरी के लिए

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा की देश में पहले भी कई जगहों पर इन्वेस्टर्स समिट हो चुके हैं लेकिन तब 10 से 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलते थे। जबकि यूपी को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसके जरिये 1.10 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी। यहां के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि बाहर के लोग यहां नौकरी और रोजगार के लिए आएंगे।

विकास की प्रक्रिया में बने रहने को चलना होगा समय के अनुरूप

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि विकास की प्रक्रिया में बने रहते हुए इसे और तेज करने के लिए समय के अनुरूप चलना होगा। यदि हम समयानुकूल अच्छी सुविधा देने में विफल हो गए तो क्षेत्र के विकास में लगकर रोजगार सृजन करने वाला पैसा बाहर चला जाता है। क्षेत्र के विकास में पैसे का प्रवाह बाधित न हो इसके लिए ईमानदारी से प्रयास करने वालों का सहयोग करना चाहिए। जब हर व्यक्ति विकास में सहभागी बनकर अपनी भूमिका निभाता है तो उसका लाभ क्षेत्र से लेकर देश तक को मिलता है।

यूरोप के टूरिस्ट स्पॉट जैसा नजर आता है रामगढ़ताल

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विकास के सकरात्मक पहल से हर व्यक्ति को जुड़ने का आह्वान करते हुए गोरखपुर में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज गोरखपुर में अच्छे होटल, रिजॉर्ट, हॉस्पिटल और शिक्षण संस्थान खुल रहे हैं। कभी यहां एक विश्वविद्यालय होता था, आज चार विश्वविद्यालय हैं। हर तरफ फोरलेन सड़कों की कनेक्टिविटी है। रात में गोरखपुर के खाद कारखाने की चमक विदेश की फैक्ट्री जैसा महसूस कराती है। रामगढ़ताल यूरोप के टूरिस्ट स्पॉट जैसा नजर आता है।

लोगों को रोजगार देने के प्रयास स्वागतयोग्य

रिगालिया रिजॉर्ट एवं बैंक्वेट हाल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके संचालक एवं भरोहिया ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे विकास के प्रयास की कड़ी बताते हुए कहा कि विकास सिर्फ वही नहीं होता जो सरकार कराती है। निजी क्षेत्र में दुकान, होटल, माल व अन्य प्रतिष्ठान भी विकास एवं रोजगार सृजन में योगदान देते हैं। लोगों को रोजगार देने के प्रयास स्वागतयोग्य होते हैं। इस तरह के प्रयास पूरे प्रदेश में होंगे तो यूपी को आगे बढ़ने से कोई भी नहीं रोक पाएगा।

सीएम योगी बोले- 2017 के पहले यूपी में नौकरी नहीं थी और बाहर छंटनी होती थी

इस अवसर पर रिगालिया रिजॉर्ट के संचालक एवं भरोहिया ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में (डुमरियागंज) सिद्धार्थनगर के सांसद जगदम्बिका पाल, सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल, नगर निगम के उप सभापति धर्मदेव चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कमलेश सिंह, अखिलेश सिंह, अभिषेक तिवारी, सुरेंद्र सिंह, बैजनाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

सीएम योगी बोले- 2017 के पहले यूपी में नौकरी नहीं थी और बाहर छंटनी होती थी

Next Post

झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Self-Help Groups
उत्तर प्रदेश

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

01/09/2026
Next Post
massive fire

झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें

हत्या कर की खुदकुशी

तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

08/10/2020
कल आखिरी तारीख, अभी चेक करें Aadhaar-PAN लिंक है या नहीं

आज आखिरी तारीख, ऐसे चेक करें Aadhaar-PAN लिंक का स्टेटस

31/12/2025
CM Yogi

बाढ़ को लेकर सरकार पहले से ही अलर्ट मोड पर थी सरकार: सीएम योगी

28/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version