• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिलायंस का Chatbot असिस्टेंट करेगा 30 लाख शेयरहोल्डर्स की मदद

Writer D by Writer D
22/06/2021
in Categorized
0
Reliance Industries

Reliance Industries

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपनी पहचान बना चुका, रिलायंस इंडस्ट्रीज का व्हाट्सएप चैटबॉट असिस्टेंट एक बार फिर कंपनी की दूसरी ऑनलाइन एजीएम की पूरी जानकारी के साथ हाजिर है। चैटबॉट असिस्टेंट रिलायंस के 30 लाख से अधिक शेयरहोल्डर्स के सवालों के जवाबों के साथ तैयार है। रिलायंस ने पहली बार चैटबॉट का इस्तेमाल पिछले वर्ष राइट्स इश्यू के दौरान किया था। चैटबॉट को Jio Haptik ने बनाया है, जिसने कोरोना के विरूद्ध भारत सरकार के चैटबॉट को तकनीकी सहायता मुहैया कराई थी।

रिलायंस का यह चैटबॉट असिस्टेंट एकदम सरल तरीके से काम करता है। शेयरधारकों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब तो चैटबॉट देगा ही, साथ ही एजीएम के लिए क्या करे या क्या न करें जैसी जानकारियां भी चैटबॉट उपलब्ध कराएगा। एजीएम में मतदान के अलावा, लाभांश और टैक्स जैसै प्रमुख विषयों पर भी शेयरधारकों के सवालों का जवाब देने में चैटबॉट समर्थ है। चैटबॉट के स्टोर में शेयरधारकों या उपयोगकर्ताओं द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब के तौर पर कई वीडियो और डाक्यूमेंट भी उपलब्ध हैं। जिनके लिंक व कॉपी चैटबॉट मुहैया कराएगा।

शेयरधारक रिलायंस एजीएम में भाग लेने के लिए लाइव में लॉग इन कर आगामी योजनाओं को समझ सकते हैं। देश 5जी के मुहाने पर खड़ा है, ऐसे में देश भर की निगाहें रिलायंस की 44वीं एजीएम में होने वाली घोषणाओं पर टिकी हैं। ऑनलाइन एजीएम में हजारों के भाग लेने की उम्मीद है।

आरआईएल के एजीएम व्हाट्सएप चैटबॉट असिस्टेंट को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

– सबसे पहले +917977111111 को अपने मोबाइल में सेव करें

– ऊपर लिखे नंबर के मैसेज बॉक्स में ‘Hi’ लिखकर भेजें।

– चैटबॉट असिस्टेंट को सवाल भेजें।

– एक बार जब आप इसे भेज देते हैं, तो एक त्वरित संदेश आपको विकल्पों का एक मेनू देगा।

– आगे बढ़ने के लिए प्रासंगिक विकल्प चुनें।

Tags: Business NewsReliancereliance share holder
Previous Post

नमाज पढ़कर लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर पर आतंकियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Next Post

खरीफ की फसल के लिए खाद, बीज उपलब्ध कराया जा रहा है : सहगल

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post

खरीफ की फसल के लिए खाद, बीज उपलब्ध कराया जा रहा है : सहगल

यह भी पढ़ें

Lab Mitra

काशी का मॉडल ‘लैब मित्रा’, प्रदेश भर में अब ‘लैब रिपोर्ट’ के नाम से हो रहा संचालित

06/06/2024
AK Sharma

शटडाउन लेने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाये: एके शर्मा

21/06/2024
Bribe

घूस लेने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

09/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version