• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज मिली राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 102.39 रुपये जबकि डीजल का दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर है।

Desk by Desk
04/10/2021
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि कल दाम बढ़े थे, जिसके बाद ईंधन के दाम नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस के दाम तीन साल के उच्चस्तर पर पहुंच गए है। अधिकारियों ने कहा कि, भारत में ब्रिटेन जैसी स्थिति नहीं बनने दी गई है जहां पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी की वजह से लंबी कतारें लगी हैं।

रविवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल का दाम 25 पैसे लीटर और बढ़ाया गया है। वहीं, डीजल कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी हुई है। इससे दिल्ली में पेट्रोल 102.39 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। मुंबई में ये 108.43 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में डीजल भी 90.77 रुपये प्रति लीटर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। मुंबई में डीजल 98.48 रुपये प्रति लीटर है।

हिम्मत है तो छूकर दिखाओ….., यूपी पुलिस से भिड़ी प्रियंका गांधी

शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल     डीजल
दिल्ली 102.39 90.77
मुंबई 108.43 98.48
कोलकाता 103.07 93.87
चेन्नई 100.01 95.31
भोपाल 110.88 99.73
लखनऊ  99.48 91.19
बेंगलुरु 105.95 96.34
पटना 105.24 97.10
चंडीगढ़ 98.56 90.50
रांची 97.14 95.83

स्थानीय करों की वजह से अलग-अलग राज्यों में वाहन ईंधन कीमतों में भिन्नता होती है। पिछले कुछ दिन में भारत में आयातित कच्चे तेल का औसत दाम करीब तीन साल के उच्चस्तर 76.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

एक हफ्ते से कम समय में रविवार 3 अक्टूबर को पेट्रोल कीमतों में ये पांचवीं वृद्धि है। इससे देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। इसी तरह 10 दिन में डीजल के दाम आठ बार बढ़ाए गए हैं। इससे मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई शहरों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक के दाम पर बिक रहा है।

Tags: DieselPetrolpetrol diesel price
Previous Post

अगर पति-पत्नी साथ नहीं रह सकते तो एक दूसरे को छोड़ देना ही बेहतर : सुप्रीम कोर्ट

Next Post

धरने पर बैठे अखिलेश यादव को पुलिस ने लिया हिरासत में

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर से हरियाणा के लिए 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

07/10/2026
Next Post

धरने पर बैठे अखिलेश यादव को पुलिस ने लिया हिरासत में

यह भी पढ़ें

Imprisonment

दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

11/12/2022
Budget

मोदी सरकार 2.0 के अंतिम बजट सत्र आज से, सीतारमण पेश करेंगी अंतरिम बजट

31/01/2024
Ali Khan

गेंदबाज अली खान चोट के चलते हुये टूर्नामेंट से बाहर, KKR को लगा बड़ा झटका

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version