• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में खुले धार्मिक स्थल, CM उद्धव ने किए मुंबा देवी के दर्शन

धार्मिक स्थल खुलने के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार समेत मुंबा देवी का दर्शन किया।

Desk by Desk
07/10/2021
in महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। कोविड-19 महामारी के कारण लगभग 6 महीने तक बंद रहने के बाद महाराष्ट्र में धार्मिक स्थल गुरुवार को फिर से खोल दिए गए। धार्मिक स्थल खुलने के बाद मुंबई और अन्य स्थानों पर मंदिरों और मस्जिदों में सुबह से ही श्रद्धालुओं को देखा गया। नवरात्र के पहले दिन धार्मिक स्थलों के खुलने के साथ ही सीएम उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और दोनों बेटे आदित्य और तेजस ने मुंबा देवी के मंदिर गए और देवी के दर्शन किये।

मुंबई में सुबह से ही मंदिरों और मस्जिदों में मास्क लगाए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालु देखे गए। ठाकरे परिवार ने भी मास्क लगा कर और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मुंबा देवी मंदिर में लगभग आधे घंटे बिताए। मुख्यमंत्री के साथ मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर भी मौजूद रहीं। दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी।

कोरोना नियमों का होगा पालन – सीएम उद्धव

सीएम उद्धव ने कहा, ”कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रार्थना स्थल पर स्वास्थ्य नियमों का पालन करना सभी का दायित्व है।  ठाकरे ने कहा कि, उन्होंने कोरोना वायरस जनित महामारी को पूरी तरह समाप्त करने के लिए मुंबा देवी से प्रार्थना की। राज्य में गुरुवार को मुंबई के अलावा अन्य स्थानों पर भी धार्मिक स्थल पुनः खुले।

जिन हाथों ने 14 साल पहले बचाई थी जान, उसकी ही बाहों में ली अंतिम सांस

महाराष्ट्र में खुले मंदिर

ठाणे में बीजेपी के विधान परिषद सदस्य निरंजन डावखरे प्रसिद्ध घंटाली देवी के मंदिर गए और दर्शन किये। पारंपरिक परिधान में अनेक श्रद्धालु भी दर्शन करने मंदिर पहुंचे। ठाणे शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में कोपिनेश्वर मंदिर अंबरनाथ में भगवान शिव का मंदिर भी फिर से खोला गया। पालघर जिले के डहाणू में महालक्ष्मी मंदिर और वसई में वज्रेश्वरी मंदिर में सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फूल बेचने वालों और अन्य विक्रेताओं ने धार्मिक स्थलों के फिर से खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की थी जिसके अनुसार, प्रसाद वितरण, पवित्र जल के छिड़काव, प्रतिमा को स्पर्श करने आदि की मनाही है।

Tags: maharashtraMumba Devinavaratriuddhav thackeray
Previous Post

पीएम मोदी ने काशी को दिया तीन ऑक्सीजन प्लांट का उपहार

Next Post

जज्बा और हौसला हो तो बड़ी से बड़ी बाधाएं जीवन से हो सकती हैं दूर : सीएम योगी

Desk

Desk

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
Next Post

जज्बा और हौसला हो तो बड़ी से बड़ी बाधाएं जीवन से हो सकती हैं दूर : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट UP B.Ed entrance exam result

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट, सीतापुर के पंकज कुमार ने किया टॉप

05/09/2020
Anand Bardhan

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम गतिशक्ति 2.0 और मोबाइल ऐप लॉन्च

02/07/2026
corona virus

कोरोना का कहर, एक ही परिवार के 22 लोग संक्रमित, मचा हड़कंप

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version