• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिलाराम चौक पर स्थापित हो रहे पौराणविक सस्कृतिक, धार्मिक स्थलों का लोकार्पण जल्द होगाः डीएम

Writer D by Writer D
11/12/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Religious places will be inaugurated soon: Savin Bansal

Religious places will be inaugurated soon: Savin Bansal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून : मुख्यमंत्री (CM Dhami) की प्रेरणा और मार्गदर्शन में दून शहर के प्रमुख चौराहे अब मात्र यातायात बिंदु नहीं, बल्कि भव्य, सुरक्षित और सांस्कृतिक शो-केस के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा किया गया, जबकि परियोजनाओं के लिए वित्त पोषण स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराया गया। कुठालगेट पर 135 लाख रुपये तथा साई मंदिर तिराहे पर 85 लाख रुपये की धनराशि से कार्य पूरे किए गए।

यातायात सुगमता; जनसुरक्षा; लोक संस्कृति पहली बार एक साथ

जिला प्रशासन द्वारा छह महीने के भीतर दोनों चौराहों पर नई 10 मीटर चौड़ी मोटरेबल स्लिप रोड, राउंड अबाउट, आधुनिक लाइटिंग, पहाड़ी शैली का सौन्दर्यीकरण, ट्रैफिक सेफ्टी डिज़ाइन, तथा राज्य की संस्कृति एवं राज्य आंदोलन की झलक प्रस्तुत करती कलाकृतियाँ स्थापित की गई हैं। इन कार्यों से दून में यातायात सुगमता बढ़ेगी, दुर्घटना जोखिम घटेगा और पर्यटक यहां की सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू हो सकेंगे।

प्रदेश की संस्कृति, धरोहर और राज्य आंदोलन का जीवंत प्रदर्शन

दोनों चौराहों पर गढ़वाल एवं कुमाऊँ की पारंपरिक स्थापत्य शैली, राज्य की महान विभूतियों, राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति चिन्ह, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कलाकृतियाँ स्थापित कर दून शहर को एक लिविंग कल्चरल कॉरिडोर का रूप दिया गया है। यह पर्यटकों को उत्तराखंड की लोक-संस्कृति से परिचित कराने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एम्बेसडर का कार्य करेगा। “जिला प्रशासन की अभिनव पहल न केवल यातायात सुगमता और सुरक्षा को बढ़ाती है, बल्कि राज्य निर्माण संघर्ष और लोक परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है। देहरादून आने वाला प्रत्येक पर्यटक इन चौराहों पर उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास और संघर्ष को महसूस करेगा।”

चार प्रमुख चौराहों का रूपांतरण प्रथम चरण पूरा

जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रथम चरण में चार प्रमुख चौराहों को चौड़ा कर राउंडअबाउट आधारित आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम विकसित किया गया है। कुठालगेट और साई मंदिर के बाद दिलाराम चौक का उच्च स्तरीय आधुनिकीकरण कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है।

दून शहर/अधिक सुंदर, सुरक्षित और सांस्कृतिक रूप से सम्पन्न

जिला प्रशासन देहरादून द्वारा किए गए इन कार्यों से चौराहों का सौंदर्यीकरण, पारंपरिक शैली का संरक्षण, सुरक्षित ट्रैफिक संचालन,और पर्यटक-अनुकूल वातावरण एक साथ संभव हुआ है। यह पहल राजधानी देहरादून को सांस्कृतिक, पौराणिक और ऐतिहासिक धरोहरों से सुसज्जित आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Tags: Savin Bansal
Previous Post

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

Next Post

जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल विकसित किया जाए: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Voter Lists
पंजाब

पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कितने नाम जुड़े और कितने घटे

12/10/2026
Next Post
CM Dhami

जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल विकसित किया जाए: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

PAN-Aadhaar

31 मार्च तक कर लें ये जरूरी काम, वरना लगेगा फाइन

16/03/2023
PM Modi

पीएम मोदी ने मोतिहारी को दी बड़ी सौगात, कहा- अब यह धरती देश को दिखाएगी तरक्की का रास्ता

18/07/2025
cm yogi in sultanpur

पूर्वी उप्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे  : योगी

12/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version