• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

KGMU स्टाफ की मिलीभगत से चल रही थी Remdesivir की कालाबाजारी, 10 अरेस्ट

Writer D by Writer D
23/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Remdesivir recovered

Remdesivir recovered

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसी बीच जीवन रक्षक दवाओं और इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों से 10 आरोपियों को पकड़ा है।

जिनके कब्जे से लाखों रुपए कीमत के 138 रेमडेसिविर इंजेक्शन और नगदी बरामद हुई है। चौकाने वाली बात यह किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के आधा दर्जन स्टाफ इस कालाबाजारी में शामिल मिले हैं।

लख़नऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश पर एसीपी चौक के नेतृत्व में यह कालाबाजारी करने वाले पकड़े गए हैं। बीती रात भी चार ऐसे जालसाजों को गिरफ्तार किया था। जिनकी निशानदेही पर लख़नऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं।

नाका और अमीनाबाद में भी पकड़े गए

लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने राजधानी के नाका और अमीनाबाद इलाके में कार्यवाही करते हुए जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडिसिविर की बड़ी खेप बरामद की। नाका पुलिस ने इंजेक्शन कि कालाबाजारी करने वाले 4 आरोपियों मनका पुर, गोंडा निवासी राम सागर, राजाजीपुरम, तालकटोरा निवासी अमनदीप मदान, बनिया खेड़ा, मोहनलालगंज निवासी अंकुर वैश्य और संडीला हरदोई निवासी अंशु गुप्ता को पकड़ा है।

कोरोना संकट में फिर से गरीबों को मुफ्त में राशन मुहैया कराएगी मोदी सरकार

आरोपियों के पास से 116 रेमडीसीविर इंजेक्शन और 1,94,310 रुपए नगद बरामद हुआ है। जबकि अमीनाबाद पुलिस ने कश्मीरी मोहल्ला निवासी आमिर अब्बास और याहियागंज चौक निवासी सौरभ रस्तोगी को दबोचा। जिनके पास से 11 इंजेक्शन और 39 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कुछ लोग जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर रहे हैं और मंहगे दामों पर पीड़ित के परिवार वालों को बेच रहे हैं। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही कर गिरोह को दबोच लिया।

बोकारों से एक टैंकर लिक्विड ऑक्सीजन की पहली खेप वाराणसी पहुंची

जिस मेडिकल कॉलेज को पूरे प्रदेश का नाज रहता है। उसी मेडिकल कॉलेज में खुलेआम असली रेमडेसिविर इंजेक्शन की जगह नकली इंजेक्शन बेचे जा रहे थे। ये काम भी वहीं का स्टाफ कर था था। पुलिस ने इंजेक्शन की कालाबजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 लोगों को दबोचा है। आरोपियों के पास से नकली इंजेक्शन और नगदी बरामद हुई है।

मानकनगर पुलिस को शिकायत मिली थी कुछ लोग नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबजारी कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सुल्तानपुर निवासी विकास दुबे, खदरा हसनगंज निवासी कौशल शुक्ला, सोनभद्र निवासी अजीत मौर्य और देहात कोतवाली बलरामपुर निवासी राकेश तिवारी को गिरफ्तार किया।

ड्रग इंस्पेक्टर का कोरोना से निधन, मेंदाता हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

इनके कब्जे से 91नकली रेम डे सीवर इंजेक्शन और 5250 रुपए के अलावा एक स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी विकास दुबे गैंग का सरगना बताया जा रहा है। आरोपी केजीएमयू में नर्सिंग तृतीय वर्ष का छात्र है और वहीं हॉस्टल में रहता है।

सभी आरोपी पीड़ितों के परिजनों को झांसा देकर नकली इंजेक्शन को असली बताकर 15000 रुपए की मोटी रकम वसूल कर रहें थे। बताया जा रहा है कि आरोपी विकास दुबे के अलावा आरोपी अजीत मौर्य केजीएमयू के लॉरी हॉस्पिटल में ओटी टेक्नीशियन के पद पर है जबकि राकेश तिवारी क्वीन मेरी हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स है और कौशल शुक्ला भी सीतापुर से डी फार्मा की पढ़ाई कर चुका है।

Tags: 138 Remdesivir recoveredblack marketing of remdesivircrime newsKGMULucknow News
Previous Post

कोरोना संकट में फिर से गरीबों को मुफ्त में राशन मुहैया कराएगी मोदी सरकार

Next Post

लखनऊ के लिए रवाना हुई Oxygen एक्सप्रेस, रेलवे ने बनाया ग्रीन कॉरीडोर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Oxygen express reached Lucknow

लखनऊ के लिए रवाना हुई Oxygen एक्सप्रेस, रेलवे ने बनाया ग्रीन कॉरीडोर

यह भी पढ़ें

Pathan

Pathan की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, 3 दिन में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ के पार

28/01/2023
Mayawati

‘बीजेपी व सपा चोर-चोर मौसेरे भाई…’, सुल्तानपुर एनकाउंटर पर मायावती का बड़ा बयान

09/09/2024
crook raghvendra

ढाई लाख इनामी राघवेंद्र पर शिकंजा कसा, फोटो लगा पोस्टर चस्‍पा

02/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version