• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेहरे की झाइयां करती हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Writer D by Writer D
06/12/2025
in फैशन/शैली
0
Pigmentation

Pigmentation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिगड़ी लाइफस्टाइल और प्रदूषण से भरे वातावरण का असर चेहरे पर भी दिखने लगता है। आजकल लोग चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे और झाइयों (Pigmentation) से काफी परेशान रहते हैं। इनके इलाज के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन उनका कुछ खास असर दिखाई नहीं देता है। ऐसे में हम आपको दाग-धब्बे और झाइयां दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं, इन्हें अपनाकर आपके चेहरे पर निखार आएगा और स्किन से जुड़ी परेशानियां भी दूर होंगी।

चेहरे के दाग धब्बे और झाइयां (Pigmentation) मिटाने के लिए क्या करें?

– अगर चेहरे पर होने वाली झाइयों (Pigmentation) से परेशान हैं तो आप आलू और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 बड़े आलू को कद्दूकस करके इसका रस निकालें और फिर इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं। इस घोल को चेहरे पर लगाकर मसाज करें और फिर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। नींबू में ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, इससे दाग भी कम होंगे।

– चेहरे पर झाइयां (Pigmentation) कम करने के लिए आप प्याज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एक प्याज को 1 गिलास गर्म पानी में डालकर 30 मिनट के लिए रखें और फिर इस पानी को झाइयों पर लगाएं और फिर 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इस पानी का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर करें।

– झाइयों को दूर करने के लिए आप 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और फिर इसमें थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को झाइयों पर लगाएं और फिर सूखने के बाद साफ पानी से धो लें।

– झाइयां दूर करने के लिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चावल को एक कटोरी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रखें और फिर इसके पानी को छानकर अलग कर दें। चावल के इस पानी को टोनर की तरह चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल का असर आपको 15 दिन में दिखने लगेगा।

Tags: home remedies for pigmentationhyper pigmentationremedies for upperlip pigmentation
Previous Post

घर पर करें ये खास ट्रीटमेंट! जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

Next Post

इंडिगो संकट पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, CJI ने तत्काल सुनवाई के लिए किया ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Vastu Tips
फैशन/शैली

इस दिशा की खिड़की खोलने से घर से दूर होंगी परेशानियां

26/06/2026
tips for money
धर्म

सुख-समृद्धि का होगा आगमन, घर में लगाएं ये पौधे

26/06/2026
धर्म

इन चीजों को फौरन कर दें घर से बाहर, वरना दरिद्रता ले लेगी एंट्री

26/06/2026
Peepal
फैशन/शैली

घर से ऐसे हटाएं पीपल के पेड़ को, नहीं लगेगा वास्तु दोष

26/06/2026
Bitter Gourd
फैशन/शैली

कड़वे करेले के होते हैं ये मीठे फायदे

26/06/2026
Next Post
Indigo

इंडिगो संकट पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, CJI ने तत्काल सुनवाई के लिए किया ये काम

यह भी पढ़ें

Hindi

कुछ पढ़के सो, कुछ लिखके सो, तू जिस जगह से जागा सबेरे, उस जगह से बढ़के सो

22/05/2023
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी नए व आधुनिक भारत का शिल्पी व निर्माता :योगी

22/02/2026
Naresh Tikait

सपा-रलोद को समर्थन पर नरेश टिकैत का यू- टर्न, कहा- हम ज्यादा बोल पड़े…

17/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version