• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करेले का कड़वापन हो जाएगा गायब, ट्राई करें ये टिप्स

Writer D by Writer D
07/11/2025
in फैशन/शैली
0
Bitter Gourd

bitter gourd

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं कि अपने आहार में अच्छी चीजों को शामिल किया जाए। इनमे से एक हैं करेला (Bitter Gourd) जो कई गुणों से भरपूर हैं। करेले में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों से आपका बचाव करते हैं। करेले (Bitter Gourd) का सेवन सब्जी, जूस, सलाद आदि के तौर पर किया जा सकता हैं। लेकिन कई लोग इस फायदेमंद करेले का सेवन इसके कड़वेपन की वजह से नहीं करते हैं।

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से करेले (Bitter Gourd) का कड़वापन दूर किया जा सकता हैं। इसके बाद बच्चे भी करेले खाना शुरू कर देंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में…

ऊपर से छीलें

करेले (Bitter Gourd) के कड़वापन खत्म करना चाहते हैं तो इसके लिए इसे ऊपर से छीलें। जितनी भी खुरदुरी स्किन इस पर मौजूद होती है सब निकाल दें। क्योंकि इस स्किन में ही कड़वापन होता है। लेकिन इसे फेंके नहीं। बल्कि इसमें थोड़ा सा नमक डालकर धूप में सुखा दें। क्योंकि इसी में सारे पोषक-तत्व होते हैं। अब रात को इसे मसाला में फ्राई करें। इससे करेले में भरने के लिए भरवा तैयार हो जाएगा और यह कड़वा भी नहीं लगेगा। बल्कि इससे करेले का स्वाद और अच्छा हो जाएगा। करेले को काटने से पहले उसे सारे बीज निकाल दें। क्योंकि करेले के बीजों में भी कड़वापन होता है और ये खाने समय मुंह में आते हैं तो मुंह पूरा कसैला हो जाता है।

नमक का प्रयोग

करेला औषधीय गुणों से भरपूर होता है लेकिन सिर्फ इसके कड़वेपन की वजह से इससे लोग दूरी बनाकर रखते हैं। आप अगर करेले की सब्जी उसकी कड़वाहट को दूर कर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए करेले को काटकर रातभर के लिए उसमें नमक लगाकर रख दें। करेले बनाने के पहले करेले अच्छी तरह से धो लें और फिर उसकी सब्जी बनाएं। करेले की कड़वाहट बहुत हद तक दूर हो जाएगी।

दही का प्रयोग

दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही में मौजूद तत्व करेले की कड़वाहट को कम करने में भी मददगार होते हैं। करेले की कड़वाहट को दूर करने के लिए उन्हें बनाने से पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कम से कम एक घंटे तक उन्हें दही में भिगोकर रख दें। ऐसा करने से खाते वक्त करेले की सब्जी में कड़वापन महसूस नहीं होगा।

प्याज और सौंफ का इस्तेमाल

अगर आप करेले की भुझिया बनाना चाहती हैं तो प्याज और सौंफ का इस्तेमाल करें। क्योंकि करेले की भुझिया तुरंत बनाई जाती है तो उपरोक्त दिए गए टिप्स उस समय काम नहीं आ पाएंगे। ऐसे में करेले के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। फिर तेल में सबस पहले सौंफ डालें और फिर तीन प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े डालें। अब इसे थोड़ी देर फ्राई होने दें। फिर इसमें करेले के छोटे-छोटे टुकड़े और स्वादानुसार नमक डालकर फ्राई कर लें। इससे आपके करेले की भुझिया कड़वी नहीं लगेगी।

मसालों का प्रयोग

करेले की सब्जी का कड़वापन कुछ हद तक उसमें अलग-अलग मसालों का प्रयोग कर भी किया जा सकता है। आप अगर करेले की सादी सब्जी बनाते हैं तो इस बार सादी सब्जी बनाने के बजाय उसमें प्याज, सौंफ या मूंगफली का इस्तेमाल करें। सब्जी में इन चीजों के प्रयोग से करेले के कड़वेपन को कम करने में मदद मिलती है।

Tags: cooking hackscooking tipshousehold tipskitchen hackskitchen tipsremove the bitterness of bitter gourd
Previous Post

बदलते मौसम से ड्राई होने लगे हैं होंठ, तो घर में ऐसे बनाएं लिपबाम

Next Post

मुहांसों हो जाएंगे नौ दो ग्यारह, आजमाएं ये नुस्खे

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Pimples
फैशन/शैली

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस पैक

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Deepak
धर्म

सूर्यास्त के बाद करें ये एक काम, मां लक्ष्मी की हमेशा रहेगी कृपा

16/08/2026
Next Post
Pimples

मुहांसों हो जाएंगे नौ दो ग्यारह, आजमाएं ये नुस्खे

यह भी पढ़ें

former BSP MP Dawood Ahmed

BSP के पूर्व सांसद दाऊद अहमद की 100 करोड़ की इमारत पर चला प्रशासन का हथौड़ा

04/07/2021
Make these 5 arrangements to save hair in Holi

होली में बालों को बचाने के लिए करें ये इंतजाम

25/02/2023
Keshav Maurya

उप्र में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

02/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version