• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर से दूर कर दें इन पौधों को, जीवन में लाते हैं दुर्भाग्य

Writer D by Writer D
07/01/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
plants

plants

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घर के आंगन या बगीचे की रौनक बढ़ाने के लिए लोग अपने घरों में पौधे (Plants) लगना पसंद करते हैं। पौधे वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करते हैं। पेड़-पौधों से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा सुख-शांति और समृद्धि लाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन पेड़-पौधों का संबंध आपके भाग्य और दुर्भाग्य से भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रौनक बढ़ाने वाले पौधे (Plants) आपको कंगाल बना सकते हैं। जी हां, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां खड़ी कर देते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में लगाने से शांति भंग हो जाती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। इन पौधों को घर से दूर करने में ही आपकी भलाई हैं।

कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। गुलाब का पौधा भी कांटेदार होता है परंतु गुलाब का पौधा छोड़कर कोई और पौधा घर और ऑफिस में ना लगाएं। जैसे कैक्टस या कोई और खूबसूरत दिखने वाला कांटेदार पौधा।

इमली

इमली का पेड़ भी देखने में बहुत आकर्षक होता है, लेकिन इसे घर में लगाने से बचना चाहिए। मान्यता के अनुसार इमली के पेड़ पर बुरी आत्माओं का वास होता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें, जहां ऐसे पेड़ हैं, वहां घर बनाने से बचें।

सूखे पौधे या बुके

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में कोई पौधा सूख गया है या फिर मुरझा गया है तो उसे तुरंत हटा दें। इस तरह के पौधे घर के लिए अशुभ होते हैं और आपके हर कार्य में रुकावट पैदा करते हैं। यदि आपके घर में फूलों का गुलदस्ता भी सूख गया है तो उसे तुरंत हटा दें यह आपके घर की शांति भंग कर सकते हैं।

बोनसाई

दिखने में बेहद आकर्षक और खूबसूरत बोनसाई को घर में लगाने से परहेज करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बोनसाई का पौधा घर में लगाने से यह व्यक्ति की तरक्की में रुकावट उत्पन्न करता है, इसलिए बोनसाई को कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए।

कपास

कपास का पौधा, रेशमी कपास का पौधा और पलमायरा का पेड़ (एक प्रकार का ताड़ का पेड़) भी घर के आसपास लगाया जाए, तो इसे भी अशुभ माना जाता है।

मेहंदी

आयुर्वेद में भले ही मेहंदी के पौधे का विशेष महत्व है परंतु मेहंदी के पौधे को घर में लगाने से इसका असर विपरीत हो जाता है। मान्यताओं के अनुसार, मेहंदी के पौधे में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है, इसलिए इसे घर में नहीं लगाना चाहिए। इसका सीधा प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है।

Tags: AstrologyAstrology tipsplants
Previous Post

7 जनवरी राशिफल: जानिए आज कितने बुलंद हैं आपकी किस्मत के सितारें

Next Post

मां लक्ष्मी को समर्पित होता हैं शुक्रवार, इन कामों से घर में होगा धन का आगमन

Writer D

Writer D

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन से चेहरा लगता है काला, तो जानें सही तरीका

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Spouse
फैशन/शैली

रिलेशनशिप में झगड़े की वजह बनती है ये चीजें

05/07/2026
Next Post
Maa Lakshmi

मां लक्ष्मी को समर्पित होता हैं शुक्रवार, इन कामों से घर में होगा धन का आगमन

यह भी पढ़ें

Hair Fall

हेयर फॉल में करें ये काम, आजमाते ही दिखेगा असर

04/07/2025
mirror

घर में शीशा लगाने जा रहे हैं तो रखें इन वास्तु नियमों का खास ख्याल

18/09/2021
Saif and kareena

जानें करीना कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर सैफ ने कैसे किया रियेक्ट

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version