• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शोधकर्ताओं ने किया बड़ा दावा कोविड-19 मरीज से 9 दिन बाद नहीं फैलता संक्रमण

Desk by Desk
30/07/2020
in Categorized, Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
इटावा जिले में कोरोना का कहर

इटावा जिले में कोरोना का कहर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर अनेक शोध चल रहे है। इलाज और वैक्सीन से लेकर सार्स कोव-2 (SARS CoV-2) के बार्ताव पर भी शोध चल रहे हैं। इसमें संक्रमित होने के बाद मरीज की स्थिति और उसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले अन्य प्रभावों पर भी अध्ययन हो रहे हैं।

इसी कड़ी में ताजा शोध में दावा किया गया है कि कोविड-19 मरीज से 9 दिन बाद संक्रमण नहीं फैलता है। इस वायरस को लेकर यह बहुत बड़ा दावा माना जा रहा है।

यूके के शोधकर्ताओं ने 98 शोधों के आंकड़ों का अध्ययन किया और उनके आधार पर वे इस नतीजे पर पहुंचे। रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अगर कोविड-19 मरीज के गले, नाक, मल में नौ दिन बाद भी  कोरोना वायरस की मौजूदगी पाई जाती है, तो भी उससे संक्रमण नहीं फैलता है।शोधकर्ताओं ने सार्स कोव-2 के 79 शोधों के अलावा 8 सार्स कोव-1 और 11 मार्स कोव के शोधों को भी अपने अध्ययन में शामिल किया था।

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 52 हजार नये मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 15.83 लाख के पार

इस अध्ययन में बताया गया है कि वायरस का जो जेनेटिक पदार्थ यानि कि RNA गले में 17 से 83 तक रहता है। लेकिन यह RNA खुद संक्रमण नहीं फैलाता। प्रमुख शोधकर्ता मुगे केविक और एंटोनियो ने PCR टेस्ट ऐसे जेनेटिक पदार्थ (RNA) की पहचान करता है जो संक्रमण नहीं फैलाता, लेकिन संवेदनशीलता के कारण उसकी पहचान हो जाती है। वहीं नौ दिन के बात वायरस का कल्चर विकसित करने के सारे प्रयास विफल रहते हैं।

इस शोधपत्र में प्रमुखता से कहा गया है कि सार्स कोव-2 का RNA लंबे समय तक श्वसन तंत्र और मल में पाया जाता है लेकिन संक्रमण में सक्षम वायरस कम ही समय के लिए रह पाता है। इसी वजह से RNA की मौजूदगी का मिलना यह नहीं बताता कि मरीज से संक्रमण फैल सकता है।

शोधकर्ताओं ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि बहुत से अध्ययनों का यह मानना है कि सार्स कोव-2 संक्रमित मरीजों में वायरल लोड बुखार के पहले सप्ताह में बहुत ज्यादा होता है, यह लक्षण दिखने से पहले 5 दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण फैलाने में सक्षम होता है।

बहुत से मरीजों का जब तक टेस्ट होता है तब के वे अपने संक्रमण फैलाने का समय काफी कुछ निकाल चुके होते हैं।

शोधकर्ताओं का मानना है कि इससे स्पष्ट होता है कि मरीज को शुरुआती दिनों में आईसोलेट करना कितना अहम है। इसके अलावा जिन संक्रमितों में लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं, वे भी शुरुआत में ही संक्रमण ज्यादा फैला सकते हैं।

इस रिपोर्ट से एक फायदा यह भी हो सकता है कि किसी मरीज को अस्पताल में लंबे समय तक रखने की जरूरत खत्म की जा सकती है। इससे दूसरे मरीजों का इलाज जल्दी हो सकेगा और अस्पताल और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी दबाव कम होने की पूरी संभावना है।

वर्ल्डोमीटर के अनुसार इस समय पूरी दुनिया में 1 करोड़ 71 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि फिलहाल केवल 58 लाख से ज्यादा लोग सक्रिय तौर पर संक्रमित हैं. वहीं भारत में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या 15 लाख 80 हजार से ज्यादा और सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख 28 हजार से ज्यादा हो चुकी है।

भारत में यह संक्रमण इस समय सबसे तेजी से फैल रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इस अध्ययन की भारतीय परिपेक्ष्य में समीक्षा कर फैसले लिए जा सकते हैं जिससे मरीजों को फायदा हो सके।

Tags: infection after 9 daysKovid-19 epidemicResearchers make big claimकोवि़ड-19
Previous Post

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 52 हजार नये मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 15.83 लाख के पार

Next Post

दिल्ली वासियो को बड़ी राहत, केजरीवाल सरकार ने 8.36 रुपये प्रति लीटर घटाए डीजल के दाम

Desk

Desk

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

24/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप की ईरान को फिर धमकी- ‘एक और बड़े ब्लास्ट के लिए तैयार रहो’, तेहरान ने दिया जवाब

24/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Next Post

दिल्ली वासियो को बड़ी राहत, केजरीवाल सरकार ने 8.36 रुपये प्रति लीटर घटाए डीजल के दाम

यह भी पढ़ें

CM Yogi

कुछ लोगों को पच नहीं रहा है गीता प्रेस को मिलने वाला सम्मान: योगी

19/06/2023
Alcohol

इस शहर में 1 दिन में पी गए 20 लाख से ज्यादा की शराब, सबसे ज्यादा बिकी व्हिस्की

03/01/2023
Suicide

दबंगों से तंग महिला ने तहसील परिसर में किया आत्महत्या का प्रयास

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version