• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खुदरा महंगाई दर मार्च में पांच महीने के निचले स्तर 4.85 फीसदी पर

Writer D by Writer D
12/04/2024
in Business
0
Wholesale Inflation

inflation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों को राहत देने वाली खबर है। मार्च में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) दर घटकर पांच महीने के निचले स्तर 4.85 फीसदी पर आ गई है। इससे पिछले महीने फरवरी में खुदरा महंगाई दर 5.09 फीसदी थी जबकि जनवरी में यह दर 5.10 फीसदी रही थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने शुक्रवार को बताया कि मार्च महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई (Retail Inflation) दर घटकर 4.85 फीसदी पर आ गई है, जो पांच महीने का निचला स्तर है। इससे पिछले महीने फरवरी में खुदरा महंगाई दर 5.09 फीसदी थी और जनवरी में यह दर 5.10 फीसदी रही थी जबकि मार्च, 2023 में यह 5.66 फीसदी पर रही थी।

एनएसओ के आंकड़ों के मुताबिक मार्च में खाद्य उत्पादों की महंगाई दर 8.52 फीसदी रही है जबकि एक महीने पहले फरवरी में यह 8.66 फीसदी थी।

फिलहाल इजरायल और ईरान न जायें भारतीयः विदेश मंत्रालय

हालांकि, ग्रामीण महंगाई दर 5.34 फीसदी से बढ़कर 5.45 फीसदी पर आ गई है, जबकि शहरी महंगाई की दर 4.78 फीसदी से घटकर 4.14 फीसदी पर आ गई है।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इस साल सामान्य मानसून की उम्मीद जताते हुए चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति 4.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। आरबीआई ने अप्रैल-जून तिमाही में खुदरा मुद्रास्फीति 4.9 फीसदी और सितंबर तिमाही में 3.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

Tags: Business NewsRetail inflation
Previous Post

फिलहाल इजरायल और ईरान न जायें भारतीयः विदेश मंत्रालय

Next Post

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सीएम साय से की शिष्टाचार मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold-Silver
Business

सोने ने मारी छलांग, चांदी की चमक भी बढ़ी

03/07/2026
Share Market
Business

निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी

03/07/2026
LPG gas cylinder
Business

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

01/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, शुरुआती कारोबार में दिखा दबाव

29/06/2026
Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Next Post
Ramdas Athawale met CM Sai

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सीएम साय से की शिष्टाचार मुलाकात

यह भी पढ़ें

Aadhaar card

उप्र में 53 लाख से ज्यादा वृद्ध पेंशनर्स का आधार प्रमाणित

09/02/2023
cm yogi

वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री योगी को न्योता

11/04/2023
epfo

EPFO इसी महीने खातों में डाल सकता है साल 2019-20 के लिए 8.5 फीसद ब्याज

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version