• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिटायर्ड आईएएफस अफसर ने गोली मारकर की खुदकुशी

Writer D by Writer D
25/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गोमतीनगर के विशालखंड-दो में मुख्य वन संरक्षक के पद से सेवानिवृत्त (retired ias officer)  हुए 67 वर्षीय अतिबल सिंह ने शुक्रवार को बाथरुम में खुद को गोली मारकर खुदकुशी (suicide) कर ली। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी रिवॉल्वर व चश्मा बरामद किया है। बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि मूलरूप से सुल्तानपुर के बिल्हरी गांव निवासी अतिबल सिंह पत्नी आशा सिंह और दो नौकरों के साथ रहते थे। वह मुख्य वन संरक्षक के पद से सेवानिवृत्त थे। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने नौकर शिव मंगल सिंह के साथ विपुलखंड स्थित एक करीबी रिश्तेदार के यहां गई थी।

दूसरा नौकर लखीमपुर निवासी रामू किचन में खाना बना रहा था। इसी दौरान रामू ने बाथरूम से गोली चलने की आवाज सुनी और वह बाथरूम की तरफ दौड़ा तो देखा कि अतिबल सिंह खून से लथपथ होकर तड़प रहे थे। यह घटना देख उसने साथी शिवमंगल को सूचित किया। आनन-फानन में पत्नी वहां पहुंची और नौकरों की मदद से पति को सहारा अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसी बीच सूचना पर पहुंचे गोमतीनगर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। बाथरूम से लाइसेंसी रिवॉल्वर, उसकी डोरी व आईएफएस अधिकारी का चश्मा बरामद किया।

पूछताछ में पता चला है कि अतिबल सिंह रीढ़ व घुटने की बीमारी से ग्रसित थे। उनको चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी। इस बीमारी के चलते वह काफी परेशान चल रहे थे और आशंका है कि इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

अखिलेश के चश्मे के एक ग्लास से सिर्फ एक ही जाति दिखाई पड़ती है जिसमें न मैं हूं और न आप हो  : अमित शाह

Next Post

लापता युवक की गोली मार कर हत्या, खेत में मिला शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Murder

लापता युवक की गोली मार कर हत्या, खेत में मिला शव

यह भी पढ़ें

Yogendra Yadav

संयुक्त किसान मोर्चा ने योगेंद्र यादव को किया सस्पेंड, बतायी ये बड़ी वजह

21/10/2021
amitabh bachchan

KBC 14 के सेट पर हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में एडमिट हुए अमिताभ बच्चन

23/10/2022
Brij Bhushan Singh

महिला पहलवानों के मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली जमानत

20/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version