• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पैसों के लेन-देन में हुआ रिटायर्ड पशु चिकित्सक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Desk by Desk
10/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर क्षेत्र में हुई रिटायर्ड पशु चिकित्सक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने चावल मिल मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक सुनीति ने गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शहर के दिबियापुर रोड़ बाईपास निवासी कैलाश नारायण दीक्षित (68) बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपने परिचित कुंवर बहादुर राठौर की चावल मिल गये थे और देर रात तक वापस घर नही लौटे। उनके पुत्र विनय दीक्षित की मौखिक सूचना पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरु की तो उनका शव दिबियापुर क्षेत्र में सौधेमऊ गांव के निकट बाजरे के खेत में मिला। शव पर चोट के निशान थे।

नवजात शिशु में मिली एक साथ दो दुर्लभ बीमारियां, करोड़ों रुपयों का है इसका खर्चा

उन्होंने बताया कि इस मामले में आज कोतवाली में तहरीर देकर चावल मिल मालिक कुंवर बहादुर, उनके नौकर हाकिम निषाद, कुंवर बहादुर के साढू राजीव राठौर व कुंवर बहादुर के मित्र सुधीर शुक्ला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पैसे के लेन देन के चलते कार से ले जाकर श्री दीक्षित की हत्या कर शव खेत में छुपा दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुंवर बहादुर निवासी नरायनपुर औरैया व हाकिम निषाद निवासी निषादनगर औरैया को दिबियापुर रोड नहर से फफूंद जाने वाले रोड पर एक स्कूटी पर जाते समय गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपी कुंवर बहादुर ने बताया कि कैलाश नरायन दीक्षित का उसपर काफी पैसा उधार था और वह पैसा बार-बार मांगते थे। इससे पूर्व उसके द्वारा मृतक को तीन प्लाट राइस मिल के पीछे विक्रय किया था। पुनः पैसा उधार होने पर राइस मिल के सामने की जमीन विक्रय करने के लिए उससे कहा जा रहा था, लेकिन राइस मिल के सामने रोड साइड की जमीन बैंक में बंधक होने के कारण विक्रय नहीं कर सकता था। बार-बार की किच-किच से तंग आकर उसने अपने नौकर हाकिम निषाद और दोस्त सुधीर शुक्ला के साथ मिलकर योजना के तहत कल जब कैलाश नारायण अपने पैसे की बात करने चावल मिल पर पहुंचे तो उन्होंने चाय में बेहोशी की दवा मिलाकर बेहोश कर दिया।

देवरिया : गैंगस्टर तारबाबू पर बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

उन्होंने बताया कि बेहोशी होने के बाद मोटरसाइकिल और उनके कपड़े मिल में छिपा दिये तथा उसकी डायरी, चैकबुक तथा झोला जला दिया। बिहोशी की हालत में वे लोग अपनी कार में डालकर सौंधेमऊ गांव में बाजरे के खेत में ले जाकर ईंट पत्थरो से सिर पर वार करके श्री दीक्षित की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के सम्बन्ध में वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन किये जा रहे है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Tags: 24ghante online.comcrime news in hindimurdermurder of money transactionmurder of retired vetउ.प्र. डीजीपी ओपी सिंह रिटायर्डपैसों के लेन -देन में हत्यारिटायर्ड पशु चिकित्सक की हत्याहत्या
Previous Post

देवरिया : गैंगस्टर तारबाबू पर बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

Next Post

मशहूर हास्य अभिनेता बालाजी का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Desk

Desk

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
हास्य अभिनेता बालाजी का निधन

मशहूर हास्य अभिनेता बालाजी का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

यह भी पढ़ें

Forestry New Year

योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी, रोपे गये एक एक पौधे की मिलेगी पूरी जानकारी

21/07/2023

SBI के जोनल ऑफिस में लगी भीषण आग, अहम कागजात जलकर राख़

22/03/2022
बर्ड फ्लू पर हाई अलर्ट High alert on bird flu

अबतक 5 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, इंसानों में भी जा सकता है लाइलाज वायरस

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version