• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना समेत चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
fraudster arested

fraudster arested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सरकारी व गैर सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए उसके सरगना सहित चार सदस्यों को लखनऊ के गोमतीनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लखनऊ और उसके आस-पास के जिलो में डाक विभाग, भारतीय सेना, एसएसबी, एफसीआई, रेलवे एवं एसबीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के सक्रिय होने सूचना प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों को अभिसूचना संकलन एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में एसटीएफ मुख्यलय पर तैनात पुलिस उपाधीक्षक अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में एक टीम को सूचना संकलन एवं छानबीन के लिए लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम सूचना संकलन के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि सरकारी व गैर सरकारी विभागों में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना महेश सिंह अपने साथियों के साथ पर्यटन भवन गोमतीनगर के गेट नम्बर-तीन के पास खड़ा है और कुछ लड़को को सरकारी विभागों में भर्ती के नाम पर बातचीत करने के लिये उन्हें बुलाया है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक को वहां रवाना किया गया और घेराबंदी कर गिरोह सरगना बलिया निवासी मिथलेश राजभर , महराजगंज निवासी महेश सिंह, लखनऊ निवासी रितेश श्रीवास्तव और विपिन कुमार को शनिवार शाम करीब सात बजे गिरफ्तार कर लिया।

ट्रक से टकराई NCC कैडेट्स से भरी बस, 22 घायल, छह की हालत गंभीर

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार ठगों के कब्जे से डाक विभाग,रेलवे ग्रुप सी, भारतीय सेना,एफसीआई,पुलिस विभाग के फर्जी नियुक्ति पत्रों के अलावा छह मोबाइल फोन,लैपटाप, प्रिन्टर और अन्य कागजात ,कार्ड आदि बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं इनसे प्राप्त कूटरचित अभिलेखों से पाया कि इनका एक संगठित गिरोह है और यह कई वर्षो से सक्रिय हैं। ये लोग इंटरनेट पर सरकारी नौकरी की वेबसाइट चेक करते रहते थे, इसके उपरान्त इन लोगों द्वारा यह पता लगाया जाता था, कि किस-ंकिस सरकारी विभाग एवं गैर सरकारी विभागों में भर्तियां निकली है। भर्तियों का विज्ञापन निकलने के उपरान्त इन लोगों द्वारा इच्छुक अभ्यथियों को भेजकर फार्म भरने के लिये कहा जाता था।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा संबंधित विभाग के विज्ञापन के अनुसार फार्म भरावाते थे। उसके बाद गिरोह के सदस्य भर्ती करवाने का झांसा देकर युवको से विभाग के अनुसार पैसे की मांग करते थे और एडवान्स के रूप में कुछ पैसा मिलने के उपरान्त अभ्यर्थियों को पूर्व से तैयार किये गये फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया जाता था। इन लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि अब तक इन लोगों द्वारा लगभग 80-90 लोगों के साथ इस प्रकार से ठगी कर चुके हैं।

गोली लगने से महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंचे एसपी सिटी

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध पूर्व से लखनऊ के थाना गोमतीनगर में मु0अ0सं0 430/2021 धारा 419/420/467/468/471 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Tags: Lucknow Newslucknow policelucknow stfup policeup stf
Previous Post

‘दो बच्चे ही अच्छे’ का संदेश घर-घर पहुंचाएगी योगी सरकार

Next Post

फायर विभाग की तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
Next Post
noida accident

फायर विभाग की तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

MSME

राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार-2024: प्रदेश की इकाइयों के लिए सुनहरा अवसर, 13 मई तक करें आवेदन

17/04/2025
Manikarnika Ghat

महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर लगा शवों का महाजाम, 300 से अधिक शवदाह कतार में

31/05/2024
Maha Kumbh moves towards the world record of cleanliness

महाकुंभ में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, सफाईकर्मियों ने रचा इतिहास

14/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version