Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

वरासत अभियान को राजस्व विभाग समयबद्ध ढंग से संचालित करें : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरासत अभियान को समयबद्ध ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

श्री योगी ने कहा है कि निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज कराने के लिए प्रदेश के समस्त ग्रामों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व विभाग द्वारा लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वरासत के सम्बन्ध में एक हेल्पलाइन बनाई जाए। इसके अलावा एक ई-मेल आईडी भी जारी की जाए।

उन्होंने कहा कि अभियान के बाद शासन स्तर से जिलो में टीम भेजकर यह पुष्टि भी की जाए कि कहीं निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण खतौनियों में दर्ज होने से शेष तो नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील दिवस तथा थाना दिवस का आयोजन पूरी संवेदनशीलता से करते हुए जनसमस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पीलीभीत: असम हाइवे पर डीसीएम और कार में भिड़ंत, नैनीताल के जज घायल

गौरतलब है कि विशेष वरासत अभियान 15 दिसम्बर से 15 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। इसके तहत 15 से 30 दिसम्बर के दौरान राजस्व/तहसील अधिकारियों द्वारा राजस्व ग्रामों में खतौनियों को पढ़ने की प्रक्रिया तथा लेखपाल द्वारा ग्रामवार कार्यक्रम बनाकर सर्वे कर वरासत के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त करते हुए उन्हें ऑनलाइन भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।

31 दिसम्बर से 15 जनवरी 2021 की अवधि में लेखपाल द्वारा ऑनलाइन जांच की प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही की जाएगी और 16 से 31 जनवरी तक राजस्व निरीक्षक द्वारा जांच एवं आदेश पारित करने की प्रक्रिया के तहत कार्यवाही की जाएगी। एक से 07 फरवरी तक यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से अवशेष नहीं है। आठ से 15 फरवरी तक जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निर्विवाद उत्तराधिकार के समस्त लम्बित प्रकरणों को पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button