• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 हजार रुपये घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
Bribe

Bribe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। सदर तहसील के महुआडीह क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक को 25 हजार रुपये घूस (Bribe) लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खड़ाईच के रहने वाले इन्द्रेश कुमार गुप्ता के पिता के नाम पर गांव पर भूमि है। उसकी जमीन पर गांव का दबंग व्यक्ति कब्जा कर रहा है। इन्द्रेश ने भूमि से कब्जा हटवाने के लिए कुछ माह पूर्व धारा 24 से अपनी भूमि की पैमाइस कराने के बाद पत्थर गड़वाया था। विरोधी फरवरी माह में उस पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया। इसके बारे में पीड़ित ने राजस्व निरिक्षक से शिकायत किया, लेकिन राजस्व निरीक्षक ने पत्थर उखाड़ने वाले के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं किया।

पीड़ित भूमि पर पत्थर गड़वाने के लिए फिर से नाप कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन राजस्व निरीक्षक ने इसके लिए उससे 50 हजार रुपये की मांग (Bribe) कर दी। 25 हजार रुपये पहले और 25 हजार रुपये बाद में देने को कहा। पीड़ित ने भूमि पर दूसरी बार नाप कराने के लिए डीएम, एसडीएम और तहसीलदार को प्रार्थना पत्र दिए। इसके बाद भी राजस्व निरक्षक रुपये की मांग कर रहा था।

इन्द्रेश ने चार दिनों पूर्व एंटी क्रप्शन गोरखपुर ईकाई के के अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक शिवमनोहर यादव ने डीएम से मुलाकात कर मामले में अवगत कराया। इसके बाद तहसील पहुंचकर पीड़ित से राजस्व निरीक्षक को फोन कराया। राजस्व निरीक्षक जोखन प्रसाद ने युवक को अपने तहसील स्थित आवास पर बुलाया।

इन्द्रेश राजस्व निरीक्षक के कमरे पर पहुंचा और पैमाइस के लिए 25 हजार रुपया दिया। इसी दौरान टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। इसकी जानकारी होते ही तहसील में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन की टीम राजस्व निरीक्षक को लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ के बाद एंटी करप्शन ने राजस्व निरीक्षक जोखन प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।

Tags: bribeDeoria News
Previous Post

चांदी लूट मामले में हेड कांस्टेबल बर्खास्त

Next Post

अन्तर्राज्यीय तस्कर आर्यन त्यागी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

अन्तर्राज्यीय तस्कर आर्यन त्यागी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

यह भी पढ़ें

cm yogi

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण हमारा रक्षा कवच : योगी

24/05/2021
cm dhami

भगवान राम के जीवन मूल्यों, शिक्षाओं एवं आदर्शों से समाज लाभान्वित होगा : सीएम धामी

16/05/2022
mobile blast

अगर आप भी करते है अपने फोन के साथ ये गलतियां, तो हो सकता है ये हादसा

12/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version