• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

Writer D by Writer D
06/05/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Revenue

Suresh Khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के खजाने में अप्रैल माह में 20 हजार 621.24 करोड़ रुपये का राजस्व (Revenue) आया है। यह पिछले साल अप्रैल माह से 2416.42 करोड़ रुपये अधिक है।

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर आर्थिक मजबूती की दिशा में अग्रसर है। बेहतर वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शी कर व्यवस्था, निवेश अनुकूल वातावरण एवं प्रभावी प्रशासनिक मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप प्रदेश के कर एवं करेत्तर राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के माह अप्रैल 2026 में राज्य सरकार के प्रमुख कर एवं करेत्तर राजस्व मदों में कुल 20 हजार 621.24 करोड़ रुपये की राजस्व (Revenue) प्राप्ति हुई, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल माह में यह प्राप्ति 18 हजार 204.82 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार प्रदेश को गत वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष के अप्रैल माह में 2416.42 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।

खन्ना ने बताया कि राज्य कर के अंतर्गत अप्रैल, 2026 में 10 हजार 892.18 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई, जो गत वर्ष अप्रैल की 9938.04 करोड़ रुपये की तुलना में 954.14 करोड़ रुपये अधिक है। इसमें जीएसटी के अंतर्गत 9783.34 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष यह 8943.48 करोड़ रुपये थी। उन्होंने बताया कि वैट के अंतर्गत अप्रैल, 2026 में 1108.84 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि अप्रैल, 2025 में यह 994.56 करोड़ रुपये थी।

वित्त मंत्री ने बताया कि आबकारी राजस्व (Revenue) में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल, 2026 में आबकारी विभाग से 5251.02 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 4319.46 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई थी। यह लगभग 931.56 करोड़ रुपये की वृद्धि को दर्शाता है। इसी प्रकार स्टाम्प एवं निबंधन के अंतर्गत अप्रैल 2026 में 2870.75 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि अप्रैल 2025 में यह धनराशि 2729.43 करोड़ रुपये थी। परिवहन विभाग के अंतर्गत अप्रैल, 2026 में 1317.02 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष अप्रैल माह में 1043.15 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि भू-तत्व एवं खनिकर्म के अंतर्गत अप्रैल 2026 में 290.27 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई, जबकि अप्रैल 2025 में 174.74 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे।

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व संग्रह के लिए तकनीकी सुधार, डिजिटल ट्रैकिंग, ई-गवर्नेंस आधारित मॉनिटरिंग एवं पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश का कुल वार्षिक कर राजस्व लक्ष्य तीन लाख 34 हजार 491 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अप्रैल माह तक 21 हजार 377.75 करोड़ रूपये की प्राप्ति हो चुकी है। वहीं करेत्तर राजस्व के अंतर्गत 26 हजार 754.36 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अप्रैल, 2026 तक 680.61 करोड़ रुपये की प्राप्ति दर्ज की गई है।

Tags: up news
Previous Post

योगी सरकार में बदली शिक्षामित्रों की तस्वीर

Next Post

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
An IMA delegation met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

22/08/2026
Next Post
ODOC

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

यह भी पढ़ें

Murder

फावड़े से कर दी दंपति की हत्या, बेटे बहू पर शक

10/01/2024
Road Accident

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत

11/08/2021
CM Dhami

टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम के निर्देश पर बनेंगे एक दिन के डीएम और एसपी

16/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version