• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्व मंत्री के एस्कॉर्ट का वाहन ट्रैक्टर ट्राली से टकराया, चार पुलिसकर्मी समेत पांच घायल

Writer D by Writer D
13/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार के एस्कॉर्ट का वाहन रविवार रात को एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। इस हादसे में चार पुलिसकर्मी और एक किसान घायल हुआ है। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

यह घटना भोजीपुरा थाना क्षेत्र के नैनीताल रोड स्थित ऑटो मांडा की है, जहां राजस्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार बरेली से अपने घर बहेड़ी जा रहे थे। इस दौरान नैनीताल रोड पर आटा मांडा के पास उनके एस्कॉर्ट से ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई।

जिसमें एस्कॉर्ट में शामिल चार पुलिसकर्मी घायल हो गए तो ट्रैक्टर पर बैठा किसान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि चार पुलिसकर्मियों में से तीन पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई, जबकि एक पुलिसकर्मी की हालत नाजुक है। यह भी पता चला है कि ट्रैक्टर ट्राली काफी तेज रफ्तार में गलत साइड में आ गया, जिस वजह से राजस्व मंत्री के एस्कॉर्ट से एक्सीडेंट हो गया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना भोजीपुरा के अंतर्गत आटा मांडा के पास उल्टी दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से राजस्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, जो बरेली से बहेड़ी जा रहे थे, के एस्कॉर्ट की टक्कर हुई। जिसमें एस्कॉर्ट में शामिल तीन पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, आरक्षी हिमांशु सिंह, मुकेश कुमार को हल्की चोटें आई हैं। चौथे पुलिसकर्मी चालक यशवीर सिंह थोड़ा ज्यादा चोटिल है, पर खतरे से बाहर हैं। ट्रैक्टर कर्मी पीपलसाना निवासी राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल है। सभी का इलाज एसआरएमएस में चल रहा है।

Tags: accident newsBareilly newscrime newsup news
Previous Post

जमीन के विवाद में किसान को मारी गोली

Next Post

13 दिसंबर राशिफल: इन पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
Next Post

13 दिसंबर राशिफल: इन पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

यह भी पढ़ें

cm shivraj

‘शिवराज मामा मदद करो…’, पीड़ित महिला ने दर्दभरी दास्तां सुनाते हुए लगाई गुहार

20/10/2022
12.1 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Pad Go 2 टैबलेट, सिर्फ इतनी है कीमत

2.8K डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Pad Go 2 टैबलेट, सिर्फ इतनी है कीमत

18/12/2025
Ankita

सुशांत की मौत को हुए तीन महीने, अंकिता लोखंडे हुईं इमोशनल

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version