• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपभोक्ताओं से समय पर बिजली का बिल जमा कराया जाए: एके शर्मा

Writer D by Writer D
28/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma ने आज शक्ति भवन में ‘सम्भव’ पोर्टल के तहत जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता से शिकायत के संबंध में ऑनलाइन बात की और मौके पर ही अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में उन्होंने 21 शिकायतों की सुनवाई की और इनका तत्काल समाधान किया। इस दौरान उन्होंने आगरा के शिकायतकर्ता  वेद प्रकाश शर्मा के 27 वर्ष पुरानी समस्या का समाधान किया।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि  वेद प्रकाश शर्मा ने अपने पुत्र  निदेश कुमार शर्मा के नाम से 14/277 मदन मोहन दरवाजा, फुलट्टी बाजार, आगरा पर संयोजन के लिए आवेदन किया था। किंतु उस परिसर पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड व टोरेंट का बकाया होने के कारण संयोजन नहीं मिल रहा था।  वेद प्रकाश ने उस परिसर में अगस्त 1995 में अपने संयोजन का स्थाई विच्छेदन करवा दिया था। लेकिन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से टोरेंट को 2010 में डाटा स्थानांतरित करते समय यह संयोजन लाइव था, जिसके कारण नया संयोजन नहीं मिल पा रहा था, जिसका समाधान कराया गया।

इसी प्रकार जिला शामली के शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार को 5 वर्ष से बिना विद्युत मीटर के 2,000 से अधिक का बिल निर्गत किया जा रहा था, जिसका समाधान कराया गया। इसी प्रकार मंत्री जी ने सम्भव पोर्टल पर बिल संशोधन, विद्युत आपूर्ति, न्यू कनेक्शन, विद्युत पोल लगाने, एबीसी केबल लगाने, मीटर लगाने, ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, विद्युत चोरी, मीटर खराबी से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई और 21 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

जन सुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी मीटर रीडर गलत बिल जारी करें उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।  साथ ही बिलिंग एजेंसी को भी नोटिस दिया जाए। उन्होंने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक डिस्कॉम में मीटर की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। उपभोक्ताओं को मीटर की कमी ना होने पाए। उन्होंने कहा कि इसके निरंतर प्रयास किए जाएं कि सभी उपभोक्ता समय पर अपना बिजली बिल जरूर जमा करें। उन्होंने बड़े बकायेदारों से संपर्क कर शीघ्र बकाया जमा कराने के लिए भी निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने बुंदेलखंड में दलालों द्वारा किसानों के निजी नलकूप संयोजन दिलाने के मामले में 02 लाख रुपये  लेकर गायब हो जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधीक्षक को ऐसे लोगों को पकड़ने के निर्देश दिए तथा इसमें विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप गंभीरता से राजस्व वसूली के भी निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अपर मुख्य सचिव ऊर्जा  महेश चन्द्र गुप्ता, चेयरमैन पावर कारपोरेशन  एम0देवराज, प्रबंध निदेशक उत्पादन एवं वितरण  पी0 गुरू प्रसाद, प्रबंध निदेशक पावर कारपोरेश  पंकज कुमार मौजूद थे तथा सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशक ऑनलाइन जुड़े थे।

Tags: ak sharmaluknow news
Previous Post

जनता को आसानी से मिलें विद्युत कनेक्शन: एके शर्मा

Next Post

लता दीदी के गीत राष्ट्रभक्ति की मिसाल: जी. किशन रेड्डी

Writer D

Writer D

Related Posts

Twisha Sharma case
Main Slider

ट्विशा शर्मा केस में CBI ने पहली बड़ी कार्रवाई, सास गिरिबाला सिंह को किया अरेस्ट

28/05/2026
AAP leader Jaipal Singh Bau
Main Slider

AAP नेता जयपाल सिंह बाऊ को सरेआम गोली मारी, पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप

28/05/2026
CM Siddaramaiah
Main Slider

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद छाेड़ा, डीके शिवकुमार के नाम का किया प्रस्ताव

28/05/2026
Dr. Bashir Badr
Main Slider

उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो…’ मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का इंतकाल, साहित्य जगत में शोक

28/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

संकट की घड़ी में सक्रिय सरकार, एके शर्मा के नेतृत्व में तेजी से बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

28/05/2026
Next Post
G. Kishan Reddy

लता दीदी के गीत राष्ट्रभक्ति की मिसाल: जी. किशन रेड्डी

यह भी पढ़ें

Zeenat Aman

जीनत अमान के बॉलीवुड में पूरे हुए 50 साल, ‘लैला ओ लैला’ गाकर किया सेलिब्रेट

11/03/2021
Gaganyaan Mission

Gaganyaan Mission: टीवी-डी1 की पहली उड़ान भरने से रोका, ISRO अध्यक्ष ने बताई ये वजह

21/10/2023
GATE 2022

GATE 2022 स्कोरकार्ड हुआ जारी, ऐसे करें चेक

22/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version