• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिहाना की टॉपलेस तस्वीर से सोशल मीडिया पर हंगामा, जानें क्या बोले गिरिराज सिंह?

Desk by Desk
16/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
Rihanna

Rihanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना अपने गाने और फैशन सेंस के चलते सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन वह हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर किए गए ट्वीट से चर्चा में आ गई हैं। इस बार रिहाना अपने एक फोटोशूट की वजह से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।

रिहाना ने दिया टॉपलेस पोज

बता दें कि रिहाना ने लॉन्जरी ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में वह टॉपलेस पोज दे रही हैं। साथ ही उन्होंने कई एक्सेसरीज भी कैरी की हुई हैं। उन्होंने गले में भगवान गणेश का पेंडेंट भी पहना है, जिसकी वजह से वह ट्रोल्स के भी निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैशन सेंस की आलोचना की जा रही है।

https://twitter.com/09S00B/status/1361409853135015936?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1361409853135015936%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fentertainment%2Fbollywood-news%2Fstory%2Fpopstar-rihanna-poses-topless-for-her-lingerie-brand-with-ganesha-necklace-tmov-1208691-2021-02-16

रिहाना की तस्वीर पर जानें क्या बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह?

रिहाना की तस्वीर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैंने देखा नहीं है, लेकिन भारत में सनातन धर्म बहुत ही सहिष्णु है। बहुत ही धैर्यवान है, जिसका नाजायज फायदा फिल्म बनाने वाले, एडवर्टाइजमेंट करने वाले, टुकड़े- टुकड़े गैंग वाले जिनको जो मन होता है। वह हमारी देवी देवताओं को लेकर कटाक्ष कर जाते हैं, लेकिन कभी कोई दूसरे धर्म का कोई स्केच कर देता है तो पूरी दुनिया में तहलका मच जाता है। ये हमारे धैर्य की परीक्षा है हमारे यहां धैर्य भी है अति सर्वत्र वर्जित। अब परीक्षा धैर्य की नहीं लेना चाहिए क्योंकि अति सर्वत्र वर्जित होता है।

https://twitter.com/kpopandtae/status/1361445842444554240

पहले भी विवादों में आ चुकी हैं रिहाना, मांगनी पड़ी थी माफी

इससे पहले भी रिहाना विवादों में आ चुकी हैं। रिहाना ने अपने वर्चुअल रनवे शो Savage X Fenty में लॉन्जरी कलेक्शन को दिखाया गया था। इस शो के लिए म्यूजिकल प्रोड्यूसर Coucou Chloe ने अपने गाने Doom को इस्तेमाल किया था। इस गाने में इस्लाम की हदीस हैं। हदीस वो बातें हैं, जो पैगम्बर ने कही थे। कुरान के अलावा हदीस भी इस्लामी संस्कृति के रीति-रिवाजों और नियमों को बताती हैं, जिन्हें लोग फॉलो करते हैं। हदीस को एक लॉन्जरी फैशन शो में इस्तेमाल होता देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नाराजगी जताई थी। इस पर रिहाना ने माफी भी मांगी थी।

ब्रांड फेंटी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए माफी मांगते हुए रिहाना ने कहा था कि मैं मुस्लिम समुदाय का शुक्रिया कहना चाहती हूं, जिन्होंने Savage X Fenty शो में हुई हमारी गलती पर नजर डाली। हमसे ये गलती अनजाने में हुई है। मैं सभी से माफी मांगना चाहूंगी। हम समझते हैं कि हमने इस बात से अपने कई मुस्मिल भाई और बहनों का दिल दुखाया है. मैं इस बात से बेहद निराश हूं।

रिहाना ने किसान आंदोलन के समर्थन में किया था ट्वीट

मालूम हो कि 2 फरवरी को रिहाना ने भारत में चले रहे किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था-हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?

इस पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जवाब देते हुए लिखा था- इसके बारे में कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है, क्योंकि ये किसान नहीं हैं, बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को बांटना चाह रहे हैं। ताकि चीन जैसे देश हमारे राष्ट्र पर कब्जा जमा ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दें। तुम शांत बैठो बेवकूफ। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था।

Tags: #FarmersProtestCoucou ChloerihannaSavage X Fentyएक्ट्रेस कंगना रनौत
Previous Post

बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा कल से, सभी केंद्रों पर तैयारी पूरी

Next Post

CBSE ने प्रश्नों को समझ परखने के अनुरूप बनाने का काम शुरू

Desk

Desk

Related Posts

BJP MP Khagen Murmu attacked in Bengal
Main Slider

बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गए थे

06/10/2025
Nose Surgery
गोरखपुर

मासूम के नाक के अंदर निकल आया दांत, फिर हुया ये की…

06/10/2025
8 killed in SMS Hospital fire accident
Main Slider

SMS हॉस्पिटल आग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8, मुख्यमंत्री पहुंचे अस्पताल

06/10/2025
Election Commission
Main Slider

Bihar Election: चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों का ऐलान, राजनीतिक दलों ने किया ये आग्रह

06/10/2025
Arbaaz's wife Shura Khan gave birth to a daughter
मनोरंजन

चाचू बन गए सलमान खान, अरबाज की पत्नी शूरा खान ने दिया बेटी को जन्म

05/10/2025
Next Post
cbse

CBSE ने प्रश्नों को समझ परखने के अनुरूप बनाने का काम शुरू

यह भी पढ़ें

UP Board 10th result declared

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, जालौन के यश प्रताप सिंह ने किया टॉप

25/04/2025

काबुल एयरपोर्ट पर भारी गोलीबारी में पांच की मौत, सभी उड़ाने रद्द

16/08/2021
Heavy Rains

यूपी में नौतपा बेअसर, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी

29/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version