• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड मरीजों की मदद के लिए आगे आया RIL, भेजे 100 टन ऑक्सिजन

Writer D by Writer D
16/04/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
oxygen

oxygen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ने कोविड मरीजों की मदद के लिए एक अच्छी पहल की है। अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जामनगर में स्थित अपनी दो तेल रिफाइनरियों से महाराष्ट्र में ट्रकों से 100 टन ऑक्सीजन पहुंचाए हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में ऑक्सीजन की भारी किल्लत होने की बात कही थी। तेल रिफाइनरी नाइट्रोजन के उत्पादन के लिए अपने एयर-सेपरेशन प्लांट में औद्योगिक ऑक्सीजन भी तैयार करती हैं। इस ऑक्सीजन में कार्बन डाईऑक्साइड और अन्य गैसें हटाकर चिकित्सकीय उपयोग वाली 99.9 फीसद शुद्धता वाली ऑक्सीजन तैयार की जा सकती है।

यह ऑक्सीजन कोविड-19 के मरीजों को दी जाएगी। इस औद्योगिक ऑक्सीजन में मामूली बदलाव से इसे चिकित्सकीय उपयोग के लायक बनाया जा सकता है। महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने रिलायंस की ओर से राज्य को सौ टन ऑक्सीजन मिलने की पुष्टि की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने भी ट्वीट कर इसके लिए मुकेश अंबानी की तारीफ की है।

इस बीच, सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने भी कहा कि वह अपने कोच्चि स्थित रिफाइनरी से केरल के लिए चिकित्सकीय ऑक्सीजन की सप्लाई करेगा, ताकि कोविड-19 के गंभीर मरीजों का समुचित इलाज हो सके। बीपीसीएल का कहना है कि वह प्रतिदिन 1.5 टन ऑक्सीजन कोच्चि के सरकारी अस्पतालों को देगी।

इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक देश में फिलहाल करीब 7,200 मीट्रिक टन (MT) ऑक्सीजन का डेली उत्पादन होता है। इसमें से करीब 50 फीसदी हिस्सा मेडिकल जरूरतों के लिए इस्तेमाल होता है और आधा हिस्सा औद्योगिक जरूरतों के लिए।

Tags: 100 tons of oxygenCorona in MaharashtraMaharashtra NewsMukesh Ambanishortage of oxygen in maharashtra
Previous Post

विनायक चतुर्थी के दिन गणपति को ऐसे करें प्रसन्न, ज्ञान का मिलेगा आशीर्वाद

Next Post

प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में सैन्य वर्दी में नहीं दिखेगा शाही परिवार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Governor-CM Dhami released the book 'Devbhoomi Samvad' and 'The Governor'
उत्तराखंड

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि संवाद’ और ‘द गवर्नर’ पुस्तक का किया विमोचन

15/08/2026
Next Post
Prince Philip's funeral

प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में सैन्य वर्दी में नहीं दिखेगा शाही परिवार

यह भी पढ़ें

KVS

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन आएगी पहली लिस्ट

07/03/2025

CM योगी ने जांची आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी, राष्ट्रपति रखेंगे आधारशिला

24/08/2021
ट्रिपल लेयर सुरक्षा triple layer security

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार को ​मिली ट्रिपल लेयर सुरक्षा

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version