• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रैक्टिस मैच में चला ऋषभ पंत और शुभमन गिल का बल्ला, पंत ने जड़ा शतक

Desk by Desk
12/06/2021
in Main Slider, खेल
0
Rishabh Pant and Shubman Gill bat in practice match, Pant scored century

Rishabh Pant and Shubman Gill bat in practice match, Pant scored century

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी जोरों-शोरों से कर रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में खेले जाने वाले फाइनल से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाज शानदार लय में नजर आ रहे हैं। शनिवार को खेले गए प्रैक्टिस मैच में ऋषभ पंत और शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला है। पंत ने जहां जोरदार शतक जड़ा, तो वहीं गिल ने भी 85 रनों की आतिशी पारी खेली। गेंदबाजी में ईशांत शर्मा ने तीन विकेट चटकाकर फाइनल मैच के लिए अपनी दावेदारी पेश की। पंत शुक्रवार को भी प्रैक्टिस सेशन में बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए नजर आए थे।

ऋषभ पंत ने इंट्रा स्कवाड मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 94 गेंदों में 121 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और वह नाबाद लौटे। वहीं, शुभमन गिल ने 135 गेंदों का सामना करने के बाद 85 रन बनाए। गेंदबाजी में ईशांत शर्मा ने बेहतरीन लाइन लेंथ के साथ बॉलिंग करते हुए 36 रन देकर तीन विकेट झटके। बीसीसीआई ने शनिवार को खेले गए मैच के बारे में जानकारी दी। भारत को टीम 3 जून को इंग्लैंड पहुंची थी और तीन दिन तक कड़े क्वारंटाइन में रहने के बाद टीम ने ट्रेनिंग शुरू की थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच 18 से 22 जून तक एजिस बाउल के मैदान पर खेला जाना है।

दो साल पहले हुए विवाद को कुरेद बैठे पूर्व चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद

भारत की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम करके फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। न्यजीलैंड की टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए इस समय इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। कई पूर्व दिग्गजों की माने तो कीवी टीम को इस टेस्ट सीरीज का फायदा फाइनल में मिल सकता है। हालांकि, पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेमिसाल रहा है और टीम अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना ही ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर धूल चटाकर आई थी।

 

Tags: 24ghante online.comcrickethindi newsIndiaIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsrishabh pantShubman Gillहिंदी समाचार
Previous Post

दो साल पहले हुए विवाद को कुरेद बैठे पूर्व चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद

Next Post

श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बोले…

Desk

Desk

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
Before leaving for Sri Lanka tour, Hardik spoke about T20 World Cup.

श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बोले...

यह भी पढ़ें

Yogi cabinet

कैबिनेट बैठक: बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की मंजूरी

19/07/2022
दहेज हत्यारोपी बरी

दहेज हत्यारोपी पति बरी, मृतका के माता-पिता समेत चार पर झूठी गवाही का केस दर्ज

18/10/2020
cm dhami

विस्थापित परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बनाएं विस्तृत योजना: सीएम धामी

20/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version