• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Rising Rajasthan: शाहपुरा इन्वेस्टर मीट में हुए 1435 करोड़ के 75 एमओयू

Writer D by Writer D
21/10/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Rising Rajasthan

Rising Rajasthan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान सरकार के राइजिंग राजस्थान 2024 (Rising Rajasthan) कार्यक्रम के तहत जिला शाहपुरा में आयोजित इन्वेस्टर मीट के दौरान कुल 1435 करोड़ रुपये के 75 एमओयू किए गए। इनसे 4465 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इस कार्यक्रम का आयोजन मणियार कांटेज, शाहपुरा में किया गया। इसमें स्थानीय और बाहरी निवेशकों ने भाग लिया। इसका उद्घाटन 22 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार करेंगी।

जिला कलेक्टर शेखावत ने बताया कि इस इन्वेस्टर मीट के दौरान चारभुजा इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शाहपुरा जिले में 1100 करोड़ रुपये की लागत से स्टील प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया है। इस परियोजना से लगभग 2100 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है, जो जिले के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

गोलछा ग्रुप ने भी 40 करोड़ रुपये की लागत से टेल्को प्रोसेसिंग और ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही, जिले में टेक्सटाइल, एग्रो-फूड प्रोसेसिंग, स्वास्थ्य, माइन्स, सीमेंट, पर्यटन और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इन एमओयू में 7 टेक्सटाइल प्रोजेक्ट्स के लिए 220.59 करोड़ रुपये, एग्रो-फूड प्रोसेसिंग के लिए 24.05 करोड़ रुपये, और अन्य क्षेत्रों में कुल 99.86 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

महाप्रबंधक के. के. मीना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा रीप्स 2024 योजना लागू कर दी गई है, जिसके तहत नई औद्योगिक नीति, राजनिवेश नीति, एक जिला एक उत्पाद नीति, एमएसएमई नीति, लॉजिस्टिक्स नीति और टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत उद्योगों को लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और अन्य योजनाओं के माध्यम से निवेशकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह इन्वेस्टर मीट शाहपुरा जिले के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए एक बड़ा कदम साबित हो रही है। शाहपुरा जिले में फतेहपुरा समेलिया, जहाजपुर, कोदिया (कोटड़ी), पीपलूंद (जहाजपुर), और पण्डेर (जहाजपुर) में नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की जा रही है, जो भविष्य में और भी अधिक निवेश और रोजगार के अवसर लेकर आएंगे।

Tags: jaipur newsrajasthan newsrising rajasthanshahpura news
Previous Post

भाजपा सरकार ने राइजिंग राजस्थान के लिए 15 लाख करोड़ के एमओयू किए: भजनलाल शर्मा

Next Post

सपने में दिखे ये चीजें तो न बताएं किसी को, वरना हो जाएगा अनर्थ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Dreams

सपने में दिखे ये चीजें तो न बताएं किसी को, वरना हो जाएगा अनर्थ

यह भी पढ़ें

Anandiben

डरो मत, थको मत और प्रगति के रास्ते पर निरन्तर आगे बढ़ते रहो : आनंदीबेन

16/02/2021
National Media Center

नेशनल मीडिया सेंटर के बाहर संदिग्ध वस्तु मिलने से मचा हड़कंप, पहुंचा बम निरोधक दस्ता

05/04/2021
Truck-Trolley Collision

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो, दो की मौत

04/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version