• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांवड़ पर थूकने के बाद बवाल, आरोपी रिजवान गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Kanwar

Kanwar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ ।  कांवड़ियों ने कांवड़ (Kawar) का अपमान करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के एक हिस्से को अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने कांवड़ का अपमान करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अपमान से गुस्साये कांवड़ियों ने कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ की। राजमार्ग अवरूद्ध होने के कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों को कई किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों द्वारा घंटों तक समझाने के बाद कांवड़ियों का गुस्सा शांत हुआ।

कंकरखेड़ा थाने के प्रभारी सुबोध कुमार ने  पीटीआई-भाषा  को बताया कि घटना के संबंध में रिजवान नाम के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है। कांवड़ियों  ने इस युवक पर कांवड़ (Kawar) पर थूकने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि यह सब गलतफहमी है। उन्होंने बताया कि रिजवान पिछले एक-दो दिनों से कावंड़ियों के लिए लगे एक शिविर में खाना खा रहा था। शनिवार को भी वह वहां खाना आने आया था, इसी दौरान उसने थूका जिसके छींटे पास में रखे कांवड़ पर पड़े।   उन्होंने बताया कि कावंडियों ने इस संदेह में कि उसने जानबूझ कर थूका है उसकी पिटाई कर दी।

police

थाना प्रभारी के अनुसार फिलहाल मामला पूरी तरह शांत है। उन्होंने बताया कि जिस कावंड़ पर थूक का छीटा पड़ा है, उसके कांवडियों को गंगाजल भरवाने के लिए पुलिस हरिद्वार ले जाएगी।

पंचतत्व में विलीन हुए ‘मलखान’, नम आंखों से को-स्टार्स ने दी अंतिम विदाई

वहीं, घटना के बारे में हिंदू जागरण मंच महानगर के अध्यक्ष सचिन सिरोही का कहना है कि राजस्थान के भरतपुर जिला निवासी लोकेश और उनके साथी कावंडिए 21 जुलाई की शाम हरिद्वार से कांवड़ लेकर राजस्थान रवाना हुए थे। उनका कहना है कि राजस्थान के इन कावडियों के अनुसार कंकरखेड़ा चौकी के नजदीक पहुंचते ही एक युवक ने कांवड़ पर थूक दिया।

वहीं, चौकी में तोड़फोड़ की सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, पुलिस अधीक्षक अपराध सहित कई अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Tags: crime newsKanwar Yatramathura news
Previous Post

पंचतत्व में विलीन हुए ‘मलखान’, नम आंखों से को-स्टार्स ने दी अंतिम विदाई

Next Post

मुख्तार अंसारी जैसे लोग लॉ मेकर हैं…, इलाहाबाद HC की टिप्पणी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
Next Post
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

मुख्तार अंसारी जैसे लोग लॉ मेकर हैं..., इलाहाबाद HC की टिप्पणी

यह भी पढ़ें

ricky ponting

दिल्ली कैपिटल्स के चीफ कोच रिकी पोंटिंग की मुंबई इंडियंस को चेतावनी

10/11/2020
keshav maurya

जनसभा के मंच से केशव की ललकार, बोले गुंडे-अपराधियों की सूची जरूर बना के रखना

22/02/2022
मनीष सिसोदिया Manish Sisodia

केंद्र ने दिल्ली की चुनी हुई सरकार के अधिकारों पर डाला डाका : मनीष सिसोदिया

04/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version