• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजद की डबल इंजन की सरकार विफल साबित हुई : तेजस्वी

Desk by Desk
25/10/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
तेजस्वी प्रसाद यादव

तेजस्वी प्रसाद यादव

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पंद्रह साल तक राज्य की नीतीश सरकार ने लोगों को केवल ठगा है।

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार श्री यादव ने शनिवार को यहां सुल्तानगंज में कांग्रेस प्रत्याशी ललन कुमार के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार पर राज्य के लोगों को ठगने का आरोप लगया और कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इससे आमलोगों का जीवन कष्टकारी हो गया है, फिर भी मुख्यमंत्री श्री कुमार और पांच साल का समय मांग रहे हैं लेकिन जनता समझ चुकी है और बदलाव चाहती है।

श्री यादव ने कहा कि चुनाव आते ही राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रोजगार देने की बात कर रही हैं वहीं उनके सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौकरी देने मे असमर्थता जता रहे हैं। इससे राजग का दोहरा चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो उनके 10 लाख नौकरी देने की घोषणा का मजाक उड़ाते थे।

उन्नाव में सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिरी, दो दोस्तों की मौत

राजद नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जुमलेबाजी से जनता को सावधान रहना होगा। वह सत्ता के लिए झूठी घोषणाएं करते जा रहे हैं लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि बदलाव की लहर चल पड़ी है और इसे कोई रोक नहीं सकता है। इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है।

श्री यादव ने अपना वादा दुहराते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक में दस लाख युवाओं को नौकरी देने की घोषणा पर अमल किया जाएगा। इसके अलावा समान काम के बदले समान वेतनमान दिया जाएगा और प्रदेश के मूल युवाओं से सभी सरकारी बहाली की परीक्षाओं के आवेदन शुल्क नहीं लिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार से मुक्ति पाने के लिए एक बार महागठबंधन को मौका दे तो महागठबंधन बिहार की तकदीर बदल देगा। मजदूर, किसान, दलित एवं गरीब सभी लोगों के कष्टों को दूर किया जाएगा। जाति और वर्ग से ऊपर उठकर काम करेंगे।

इस मौके पर राजद की नेता एवं पूर्व सासंद लवली आनंद ने कहा कि नीतीश सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। इसका करारा जबाब जनता अवश्य देगी और इस बार महागठबंधन की सरकार बनाएगी।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Elections 2020 ScheduleBihar electionbihar election 2020 datebihar election 2020 newsbihar election news 2020 dateBihar Hindi SamacharBihar News in HindiBihar Vidhan Sabha Election 2020bihar vidhan sabha election date 2020Chirag paswanchunav aayogElection Commission of Indiaelection commission of india biharLatest Bihar News in HindiLJPबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

25 अक्टूबर राशिफल : दशहरे पर धन के मामले में इन राशिवालों को मिलेगी सफलता

Next Post

कांग्रेस के चंद नेता बिकाऊ हो सकते है, मगर कांग्रेस का कार्यकर्ता टिकाऊ है : दिग्विजय

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Next Post
Digvijay Singh

कांग्रेस के चंद नेता बिकाऊ हो सकते है, मगर कांग्रेस का कार्यकर्ता टिकाऊ है : दिग्विजय

यह भी पढ़ें

cm yogi

प्रदेश को जैविक प्रदेश के रूप में खड़ा करेंगे, किसानों की आय करेंगे दोगुना: सीएम योगी

14/06/2022

Infinix ला रहा है सबसे सस्ता लैपटॉप, सिंगल चार्ज पर इतने घंटे चलेगा वीडियो

23/11/2021
Dinesh Karthik

दिनेश कार्तिक ने बनाया कीर्तिमान, इस T20 लीग से जुड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने

06/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version