• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में रोडवेज बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Writer D by Writer D
13/10/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: कमता स्थित अवध बस स्टेशन पर रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चालक-परिचालकों ने अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि निजी बसों और आर्टिका जैसी गाड़ियों के कारण रोडवेज को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उनकी कमाई पर भी असर पड़ रहा है।

निजी वाहनों से रोडवेज को नुकसान का आरोप

चालक-परिचालकों का कहना है कि बस स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने किए गए डायवर्जन के कारण निगम की बसें यात्रियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। जिन स्थानों पर रोडवेज बसों को सवारी लेने के लिए पहुंचना चाहिए, वहां निजी बसें और अन्य वाहन यात्रियों को ले जा रहे हैं।

कर्मचारियों के मुताबिक, इससे परिवहन निगम की आय प्रभावित हो रही है। निर्धारित आय का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर उनके वेतन से कटौती की जाती है। वे इस व्यवस्था को समाप्त करने और 50 प्रतिशत आय की बाध्यता हटाने की मांग कर रहे हैं।

अधिकारियों से बातचीत के बाद भी नहीं निकला हल

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मामले की जानकारी होने के बावजूद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं, पुलिस प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बातचीत के साथ तनातनी की स्थिति बनी हुई है। बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

16 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन का ऐलान

इधर, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की अवध डिपो शाखा ने लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। शाखा अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा और मंत्री कान्तेश कुमार शर्मा के मुताबिक, कर्मचारियों की समस्याओं और कथित उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों को लेकर 7 अक्टूबर को नोटिस दिया गया था।

परिषद के अनुसार, 9 और 12 अक्टूबर को प्रबंधन के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ताओं में भी समस्याओं का ठोस समाधान नहीं निकल सका। ऐसे में पूर्व घोषित आंदोलनात्मक कार्यक्रम जारी रहेगा।

परिषद ने 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि आंदोलन से पहले या उसके दौरान किसी कर्मचारी के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई हुई तो उसका विरोध किया जाएगा। परिषद ने निगम प्रशासन से लंबित समस्याओं का जल्द समाधान करने और वार्ता में बनी सहमतियों को लागू करने की मांग की है।

अब यात्रियों की परेशानी दूर करने और बसों का संचालन सामान्य करने के लिए परिवहन निगम प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर नजर रहेगी।

Tags: Lucknow News
Previous Post

आजम खां से जेल में ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट मामले में जांच तेज

Next Post

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: ए.के. शर्मा

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बहन जी, मेरी इतनी परीक्षा क्यों लेती हैं?’ आकाश आनंद ने सुनाया मायावती से बातचीत का किस्सा

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा PNB में 35 करोड़ का बड़ा घोटाला, मैनेजर समेत 5 कर्मचारी सस्पेंड

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत: CM योगी

28/10/2026
Next Post
UPI

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

यह भी पढ़ें

Anandiben

यदि मानव मूक-बधिर है तो उसकी भी अवस्था अत्यन्त दयनीय है : आनंदीबेन

17/12/2020
Sushant Sister Shweta

श्वेता बोली- सुशांत सिंह राजपूत से पहले बड़े बेटे को खो चुका था परिवार

28/07/2020
AK Sharma

मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बन रहा है भारत का ग्रोथ इंजन: एके शर्मा

09/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version