• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर रिश्ते में है रोमांस, इसको बरकरार रखने के ये तरीके आएंगे काम

Writer D by Writer D
12/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्यार में इंतजार का भी अपना अलग ही मजा होता है। अभी तक तो ये बात केवल बॉलीवुड के गानों में ही सुनी होगी। लेकिन अब ये बात साबित भी हो गई है कि रिश्ते में अगर रोमांस को बरकरार रखना है तो कुछ दिन की दूरी अच्छी है। स्टडी के लिए कराए एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका को रिश्ते में मजबूती चाहिए तो कुछ दिनों के लिए एक दूसरे से अलग रहना अच्छा होगा। आगे की स्लाइड में जानें विस्तार से…

दरअसल ब्रिटेन में कराए गए अध्ययन में ये बात सामने आई है कि जो कपल काम के सिलसिले में एक-दूसरे से दूर रहते हैं, उनके बीच हमेशा नजदीकियां रहती हैं और वो एक-दूसरे को ज्यादा प्यार करते हैं। कुछ दिनों के बाद एक-दूसरे से मिलने पर उन्हें इस बात का एहसास होता है कि वे आपस में कितना ज्यादा प्यार करते हैं। यानी कि खुश रहने के लिए साथ रहना ही जरूरी नहीं।

2000 लोगों के बीच सर्वे कराया गया। इस सर्वे में पता चला कि हर 10 में से 4 लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपने काम की वजह से अपने पार्टनर से दूर रहना पड़ता है, और वे अपनी रिलेशनशिप से औरों की अपेक्षा ज्यादा खुश हैं।

इस सर्वे के अनुसार, 10 में से 4 लोगों का कहना था कि 4-5 दिन दूर रहने के बाद जब वो काम से वापस घर आते हैं तो घर में उनका बहुत शानदार स्वागत होता है। स्वागत का तरीका बहुत खास होना उन्हें बहुत पसंद आता है।

इस सर्वे में शामिल 35 साल के रिचर्ड स्कॉट ट्रैवेलॉज में अकाउंट का काम देखते हैं और वे काम के सिलसिले में अक्सर पत्नी से दूर जाते रहते हैं। उनके अनुसार, समय के साथ-साथ कुछ दिनों के लिए एक-दूसरे से अलग रहना भी जरूरी हो जाता है। इससे एक दूसरे की अहमियत पता चलती है।

सर्वे में शामिल कुछ लोग इस बात से भी खुश दिखे कि काम के सिलसिले में बाहर जाना और होटल के बड़े कमरे में अकेले रहने से उन्हें सुकून मिलता है। कुछ दिनों तक घर के मामलों से दूर रहने पर उनका दिमाग भी फ्रेश रहता है। हालांकि अध्ययन में ये बात भी सामने आई कि पार्टनर से दूरी पांच दिन से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए। कई हफ्ते या महीने भर की दूरी होने से रिश्ते में नकारात्मक असर पड़ने की भी संभावना रहती है। इसलिए प्यार में दूरी तो जरूरी है, लेकिन उतनी भी नहीं।

Tags: couple goalslong distance relationshiprelationshipRelationship Photosक्यूट कपल गोल्सरिलेशनशिप
Previous Post

घर में रखें ये एक चीज, चमक जाएगी किस्मत

Next Post

बेबी बंप में भी आकर्षक दिखाएंगे साड़ी के ये डिफरेंट लुक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
Main Slider

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

13/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री धामी

13/10/2026
Main Slider

27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का तीसरा सत्र

13/10/2026
Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
Next Post

बेबी बंप में भी आकर्षक दिखाएंगे साड़ी के ये डिफरेंट लुक

यह भी पढ़ें

Arrested

ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या, महिला मित्र गिरफ्तार

22/04/2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- केवल एनपीए के डर से कर्ज के अच्छे प्रस्ताव खारिज न करें

30/07/2020
AK Sharma

स्वच्छ जल के लिए वातावरण में स्वच्छता बहुत आवश्यक: एके शर्मा

22/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version