• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हार्ले-जावा को टक्कर देगी Royal Enfield की नई बाइक

Desk by Desk
13/01/2026
in Tech/Gadgets
0
रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की 349cc की नई बाइक, हार्ले, जावा और येज्दी को देगी टक्कर
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने भारत में Goan Classic 350 का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है. यह बॉबर स्टाइल वाली मोटरसाइकिल अपने पुराने अंदाज और खास पहचान को बरकरार रखे हुए है, लेकिन इसमें रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए कुछ नए बदलाव किए गए हैं. यह बाइक अब देशभर के रोयल एनफील्ड शोरूम पर उपलब्ध है.

कीमत और कलर ऑप्शन

शैक ब्लैक (Shack Black) और पर्पल हेज (Purple Haze): ₹2,19,787 (एक्स-शोरूम)
ट्रिप टील ग्रीन (Trip Teal Green) और रेव रेड (Rave Red): ₹2,22,593 (एक्स-शोरूम)

2026 मॉडल में क्या नया है?

बाइक में सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच का जुड़ना है. इससे क्लच दबाना काफी हल्का हो गया है और तेज रफ्तार में गियर बदलते समय बाइक का पिछला पहिया नहीं फिसलेगा. इससे ट्रैफिक में बाइक चलाना आसान होगा और हाथ में थकावट कम होगी. इसके अलावा, अब बाइक में फास्ट चार्जिंग USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है, जिससे मोबाइल फोन जल्दी चार्ज हो सकेंगे.

इंजन और पावर

बाइक में वही पुराना और भरोसेमंद 349cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है. यह 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स है. यह इंजन तेज रफ्तार के बजाय शांत और स्थिर ड्राइविंग के लिए बनाया गया है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए सही है.

डिजाइन और लुक

डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही पुरानी बॉबर स्टाइल वाली सिंगल सीट, व्हाइटवॉल टायर, एल्युमिनियम ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स और ऊंचे हैंडलबार दिए गए हैं. इसका साइलेंसर और फेंडर्स इसे एक कस्टम-मेड बाइक जैसा लुक देते हैं. बाजार में इसका मुकाबला Jawa 42 Bobber, Jawa Perak, Honda CB350, Harley-Davidson X440 और Yezdi Roadster जैसी मोटरसाइकिलों से है.

Tags: Royal EnfieldRoyal Enfield ColorRoyal Enfield EngineRoyal Enfield featuresRoyal Enfield PowerRoyal Enfield price
Previous Post

योगी सरकार की पहल से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनेगा देश का सबसे ‘ग्रीन’ एयरपोर्ट

Next Post

सालों बाद Creta की बादशाहत खत्म, देसी SUV बन गई नंबर-1

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
सालों बाद बड़ा उलटफेर, इस देसी SUV ने दी Creta को मात, नंबर 1 बन गई

सालों बाद Creta की बादशाहत खत्म, देसी SUV बन गई नंबर-1

यह भी पढ़ें

Three thugs were arrested and sent to jail

दो करोड़ की अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

13/06/2023
ajay kumar lallu

अयोध्या में जमीन खरीद घोटाले में भाजपा-आरएसएस संलिप्त : लल्लू

17/06/2021
happiest minds ipo

नए साल में ये शेयर कर सकते हैं आपको मालामाल, विशेषज्ञों ने जतायी उम्मीद

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version