• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र आयुष सोसाइटी की वार्षिक कार्ययोजना के लिए 580 करोड़ रुपए अनुमोदित

Writer D by Writer D
20/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
AYUSH Society

AYUSH Society

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी की वार्षिक कार्ययोजना के लिए मंगलवार को 580 करोड़ रुपये अनुमोदित किया गया। यह मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शासी निकाय की 7वीं बैठक के दौरान ली गई।

मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि नेशनल आयुष मिशन के अन्तर्गत 301 आयुष-हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर का निर्माण पूर्ण होने के बाद शेष 291 सेण्टर के निर्माण में तेजी लाकर 31 जुलाई, 2021 तक पूर्ण कराया जाये। बताया कि इसके अतिरिक्त 05 आयुष इंटीग्रेटेड (50 बेडेड) हॉस्पीटल का निर्माण कार्य पूर्ण हो गये हैं, अवशेष 11 हॉस्पीटल का निर्माण कार्य भी सितम्बर, 2021 तक अवश्य पूरा कर लिया जाये।

बैठक में नेशनल आयुष मिशन के तहत राज्य वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 के अन्तर्गत फ्लैक्सी पूल मद में 210 करोड़ रुपये, आयुष सर्विसेज एण्ड एचडब्ल्यूसी मद में 356 करोड़ रुपये, आयुष एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन मद में 08 करोड़ रुपये, एडमिन कास्ट (एसपीएमयू) मद में 6 करोड़ रुपये अर्थात कुल 580 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को अनुमोदन प्रदान कर सक्षम स्तर पर स्वीकृति प्राप्त करने की संस्तुति की गई।

कोरोना पर जीत की कहानी, योगी की सफलता की निशानी

इससे पूर्व बैठक में उप्र राज्य आयुष सोसाइटी की शासी निकाय की 6वीं बैठक में अनुमोदित राज्य वार्षिक कार्ययोजना की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति से अवगत कराया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 में अवमुक्त धनराशि का 93 प्रतिशत तथा वित्तीय वर्ष, 2019-20 में अवमुक्त धनराशि का 94 प्रतिशत व्यय की गई है। बैठक में बताया गया कि 592 आयुष-हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर स्वीकृत किये गये थे, जिसमें से 301 सेण्टर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, अवशेष 291 सेण्टर का निर्माण कार्य द्रुतगति से चल रहा है।

इसके अतिरिक्त 16 आयुष इंटीग्रेटेड (50 बेडेड) हॉस्पीटल स्वीकृत किये गये थे, जिसमें से 05 हॉस्पीटल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, अवशेष 11 हॉस्पीटल्स का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह भी बताया गया कि 3934 आयुष डिस्पेंसरी और 19 आयुष मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध चिकित्सालयों द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की गाइडलाइन्स के अनुसार आयुष ड्रग वितरण किया जा रहा है।

22 को बाल सेवा योजना का शुभारंभ करेंगे CM योगी, 50 अनाथ बच्चे होंगे शामिल

कोविड-19 की सेकेण्ड वेव के दौरान मुफ्त वितरण कोविड संक्रमित, होम आइसोलेटेड, क्वारान्टाइन पेशेन्ट्स और अन्य पारिवारिक सदस्यों की इम्युनिटी बूस्ट तथा कोविड-19 से बचाव हेतु आयुरक्षा किट एवं आयुष-64 मेडिसिन का वितरण किया गया है। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 195 योगा वेलनेस सेण्टर स्वीकृत किये गये हैं, जिसमें से 185 सेण्टर पूर्णतया क्रियाशील हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव आयुष प्रशांत त्रिवेदी सहित वित्त एवं नियोजन एवं अन्य सम्बन्धित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: AYUSH SocietyLucknow Newsup news
Previous Post

लड़की बनकर लड़कों का बनाता था न्यूड वीडियो…. फिर करता ब्लैकमेल, अपने चाचा को भी नहीं छोड़ा…

Next Post

संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post

संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती : योगी

यह भी पढ़ें

US advised its citizens to leave India

कोविड-19 के चलते अमेरिका ने दी अपने नागरिकों को भारत छोड़ने की सलाह

30/04/2021
threw the ballot in the water

मतपेटिका को पानी में फेंकने वाले आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

30/04/2021
KL Rahul

विंडीज सीरीज से पहले केएल राहुल हुए कोरोना पॉजिटिव

21/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version