• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RSBI राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं के एग्जाम इस डेट से हो सकती है शुरू

Writer D by Writer D
12/02/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
RSBI Rajasthan Board

RSBI Rajasthan Board

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( आरबीएसई ) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 मई से शुरू हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट बनाकर राज्य सरकार को भेज दी है। सरकार से मंजूरी मिलते ही राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर देना। शासन को भेजी गई डेटशीट के मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 6 मई से 27 मई तक और 12वीं की परीक्षाएं 6 मई से 31 मई तक आयोजित हो सकती हैं।

गौरतलब है कि राज्य भर से अब तक करीब 21 लाख से भी अधिक छात्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाले बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल के माध्यम से आवेदन कर चुके हैं।

AKTU के पीएचडी कोर्स में एडमिशन की प्रवेश परीक्षा 20 फरवरी को

कुछ दिनों पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. धर्मपाल जारोली ने कहा था कि कोरोना का प्रभाव कम हो रहा है। पहले योजना थी कि बोर्ड परीक्षाएं 15 मई से शुरू कराई जाएं, लेकिन स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार को मई के पहले सप्ताह में परीक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। अगर मई के पहले सप्ताह से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी तो 3 जुलाई को होने वाली जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पूरा समय मिल जाएगा। उन्होंने यह बात उदयपुर के एक स्कूल में कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि सिलेबस कम होने से 10वीं 12वीं के विद्यार्थी आसानी से पास हो सकेंगे। इस बार ऑब्जेक्टिव प्रश्न भी रखे गए हैं। विद्यार्थियों को तीन प्रश्नों में से एक प्रश्न हल करना होगा। अभी तक प्रश्न पत्र में एक प्रश्न के लिए एक ऑप्शन दिया जाता था।

13 फरवरी तक करें फॉर्म में संशोधन

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी जिन्होंने आवेदन भरते समय कुछ त्रुटियां कर दी थी, वह 13 फरवरी तक आवेदन पत्रों में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।

क्या है संशोधन की प्रक्रिया?

छात्र को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट ओपन करनी होगी, इसके साथ ही ऑनलाइन संशोधन के लिए आई.डी./ पासवर्ड टाईप कर करना होगा। आवेदन पत्र के बाएं कोने में स्थित आवेदन पत्र क्रमांक को टाईप करें, इसके बाद जो संशोधन करना है, सावधानी पूर्वक करें। छात्र को संशोधन करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट/ओके करने पहले फॉर्म को सेव/लॉक करना होगा ताकि आपके द्वारा सुधारी गई त्रुटियाँ अपडेट हो सके। छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि आवेदन फॉर्म एक बार लॉक करने के बाद दोबारा किसी प्रकार का संशोधन नहीं होगा। प्रत्येक परीक्षार्थी को संशोधन अलग-अलग करना है। इस संशोधन प्रपत्र की एक कॉपी अपने पास रखते हुए दूसरी कॉपी बोर्ड को स्पीड पोस्ट से भेजनी है।

कौन-कौन से ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं छात्र

इस ऑनलाइन संशोधन की प्रक्रिया में छात्र अपने पिता व माता के नाम (केवल स्पेलिंग), लिंग, माध्यम, बी.पी.एल., जाति श्रेणी, पता व फोन नम्बर, अन्य (टोकन शुल्क वाले अभ्यर्थी को छोड़कर), श्रेणी, पूर्व शैक्षणिक योग्यता, फोटो तथा हस्ताक्षर स्केनिंग, पात्रता प्रमाण पत्र क्रमांक/दिनांक आदि ही ऑनलाइन संशोधित कर सकते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह कि, छात्र अपने नाम, जन्मतिथि में संशोधन नहीं कर सकते। साथ ही वर्ग परिवर्तन/प्रायोगिक विषय के कारण संशोधन नहीं किया जा सकता। वहीं, जिन प्रायोगिक विषयों में प्रायोगिक शुल्क अपेक्षित है, उनमें भी बदलाव परिवर्तन नहीं हो पाएगा और न ही कोई अतिरिक्त विषय जोड़ा जा सकेगा। ऐसे सभी संशोधन जिनमें अतिरिक्त शुल्क अपेक्षित हो, उनमें ऑनलाइन संशोधन नहीं होंगे।

Tags: RSBI Rajasthan BoardRSBI Rajasthan Board 10th examRSBI Rajasthan Board 12th examRSBI Rajasthan Board datesheetRSBI Rajasthan Board updates
Previous Post

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामला : सिंचाई विभाग के जेई व पत्नी के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट

Next Post

कल से शुरू होगी यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Next Post

कल से शुरू होगी यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंदिरा गांधी फीडर का किया निरीक्षण

08/04/2025
Jila Badar

पांच शातिर बदमाश जिला बदर

08/06/2022

जनता की समस्याओं को दूर करने में चयनित अधिकारी अपना योगदान दें : टंडन

21/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version