• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RSS चीफ भागवत तीन दिवसीय दौरे पर कल पहुंचेंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन

Writer D by Writer D
16/10/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
mohan bhagwat

mohan bhagwat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार (17 अक्टूबर) को अयोध्या पहुंचेंगे और 18 अक्टूबर को कारसेवकपुरम् में संघ के पांच दिवसीय अखिल भारतीय शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 23 अक्टूबर को वर्ग के समापन सत्र में उपस्थित रहेंगे।

अयोध्या में संघ के स्वयंसेवकों की शारीरिक दक्षता बढ़ाने के लिए पांच दिवसीय अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग का आयोजन हो रहा है। इसमें देशभर से संघ के शारीरिक विभाग से जुड़े करीब 500 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस प्रवास के दौरान डॉ. भागवत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों और अयोध्या के प्रमुख संत-महंतों से भेंट करेंगे। वह श्रीरामलला का दर्शन करेंगे और बजरंगबली का आशीर्वाद लेने के लिए हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। वर्ग में सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर भी उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख डॉ. दिनेश कुलकर्णी और सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद पूरे समय वर्ग में रहेंगे। डॉ. कुलकर्णी अयोध्या पहुंच चुके हैं।

संघ की स्थापना के 100 वर्ष 2025 में पूरे होने वाले हैं। संघ शताब्दी वर्ष भव्य रूप से मनाने की तैयारी में है। अयोध्या में होने वाले शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग में आगामी शताब्दी वर्ष के मद्देनजर विभिन्न शारीरिक कार्यक्रमों की योजना बनाई जाएगी। संघ के अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग में 10 विषयों के विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें दंड, दंड युद्ध, नि:युद्ध, आसन, यस्टी, योगासन, खेल, पद विन्यास, समता और सामूहिक समता में निपुण कार्यकर्ता शामिल होंगे। संघ की लगने वाली नित्य की शाखा और संघ के प्रशिक्षण वर्गों में इन्हीं 10 विषयों की शिक्षा स्वयंसेवकों को दी जाती है। यस्टी को अभी हाल ही में शामिल किया गया है।

CM योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्याएं, जल्द निस्तारण का दिया निर्देश

अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग की दिनचर्या काफी कठोर होती है। वर्ग में 24 गण और आठ वाहिनी रहेंगी। प्रतिदिन सुबह और शाम को मिलाकर 09 घंटे का शारीरिक प्रशिक्षण होगा। इसके अलावा दोपहर में एक चर्चा सत्र और रात्रि में भोजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का सत्र रहेगा। इसके साथ ही इस वर्ग में यह तय किया गया है कि जो कार्यकर्ता इस वर्ग में आ रहे हैं उन्हें बंशी, मुरली या बिगुल में से कोई न कोई एक वाद्य यंत्र बजाने आता हो।

राष्ट्र सेविका समिति की बहनें संभालेंगी व्यवस्था

प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए देशभर से करीब 500 कार्यकर्ता 17 अक्टूबर की सायंकाल अयोध्या पहुंच जाएंगे। कुछ कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ अयोध्या आएंगे। संगठन की ओर से उनके परिवार के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। कार्यकर्ताओं के परिवारों को ठहरने की व्यवस्था कारसेवकपुरम् के बाहर की गई है। उनकी व्यवस्था में राष्ट्र सेविका समिति की बहनों को लगाया गया है।

Tags: ayodhya newsMohan Bhagwatrss chef mohan bhagwatup news
Previous Post

CM योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्याएं, जल्द निस्तारण का दिया निर्देश

Next Post

क्लास रूम में ही हेड मास्टर ने छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Rape

क्लास रूम में ही हेड मास्टर ने छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन का मानव पर परीक्षण शुरू, भारत टॉप 5 देशों में शामिल

15/07/2020
Military Training Camp

रूस के मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप पर हमला, 11 सैनिकों की मौत

16/10/2022
fire

फूड फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से दो मजदूरों की मौत, तीन की हालत गंभीर

23/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version