• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RSS चीफ मोहन भागवत ने समाज के प्रबुद्ध जनों से की भेंट

Writer D by Writer D
29/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत लखनऊ में दूसरे दिन भी समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ भेंट की। सरसंघचालक ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव, पूर्व डीजीपी, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट के जज, केन्द्रीय संस्थानों के प्रमुख व पद्मश्री से सम्मानित विभूतियों से भेंट की। सरसंघचालक ने दो दिन में तीन सत्रों के दौरान 25 से अधिक लोगों से भेंट की।

सरसंघचालक ने समाज के प्रमुख लोगों से चर्चा के दौरान संघ व संघ के स्वयंसेवकों द्वारा विविध क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। सरसंघचालक ने विशिष्ट लोगों से नि:स्वार्थ भाव से समाज हित में काम करने का आग्रह किया।

डॉ मोहन भागवत ने संघ की गतिविधियों के बारे में भी प्रबुद्ध जनों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक सामाजिक समरसता गतिविधि के माध्यम से समाज में सामाजिक समरसता निर्माण करने के लिए काम कर रहे हैं।

शाखा विस्तार और अनुशासन पर विशेष ध्यान दें कार्यकर्ता : मोहन भागवत

सरसंघचालक ने कहा कि हमें अपने मत, पंथ, जाति, भाषा, प्रान्त आदि से उठकर राष्ट्रहित का विचार करना होगा। हमारी पूजा-पद्धति अलग हो सकती है लेकिन हमारे पूर्वज व हमारी मातृभूमि एक है। इसलिए संकुचित स्वार्थ से बाहर आकर देशहित को सर्वोपरि मानकर काम करना होगा।

सरसंघचालक के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल, क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख सुरेश चन्द्र, अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचारक कौशल, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख जयवीर सिंह और विशेष संपर्क का काम देख रहे प्रशान्त भाटिया भी उपस्थित रहे।

Tags: Lucknow NewsMohan Bhagwat
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी से कथा वाचक याग्निक ने की मुलाकात

Next Post

नकाबपोश महिला ने CRPF बंकर पर फेंका पेट्रोल बम

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
Next Post

नकाबपोश महिला ने CRPF बंकर पर फेंका पेट्रोल बम

यह भी पढ़ें

Centers of Excellence

उत्तर प्रदेश की शिक्षा में योगी सरकार ने जोड़ा नया अध्याय, 13 डायट बने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 15 और जल्द

08/02/2025
pm modi

उत्तराखंड के हर गांव में देश के रक्षक हैं: पीएम मोदी

12/10/2023
team RCB

RCB की जीत पर रवि शास्त्री ने की वॉशिंगटन सुंदर की जमकर तारीफ

29/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version