• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बड़ी रामभक्त बनती है, 72 घंटे में मार देंगे’, रूबी खान को मिला धमकी भरा पत्र

Writer D by Writer D
05/01/2024
in अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
0
Ruby Khan

Ruby Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। महानगर के रोरावर इलाके में रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा महावीरगंज मंडल में उपाध्यक्ष रूबिया आसिफ खान (Ruby Khan ) को एक बार फिर धमकी मिली है। उनके घर पर रात में किसी ने एक धमकी भरा पत्र फेंका है, जिसमें उल्लेख है कि बहुत बड़ी रामभक्त बनती हो, 72 घंटे में जान से मार दिया जाएगा। सुबह इस खबर पर सीओ ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी आदि देखे। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रोरावर में रहने वाली रूबिया आसिफ खान (Ruby Khan ) अक्सर देवी देवताओं की पूजा करने को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें पूर्व में भी धमकियां मिलती रही हैं। हाल ही में एक जनवरी को उन्होंने घर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की है। उनका कहना है कि वे दोनों धर्मों को मानती हैं और कोई भेदभाव नहीं करतीं। इसी क्रम में रात में जब वे परिवार के साथ घर में सोईं हुई थीं, तभी कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर के अंदर पत्र डाल गया।
राम पूजा करती रूबी

सुबह जब वे जागे और पत्र पड़ा देखा तो दंग रह गए। उसमें चंद लाइनों में लिखा था कि तुम बहुत बड़ी रामभक्त बनती हो, 72 घंटे में परिवार सहित जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इस सूचना पर सीओ प्रथम अभय पांडेय मौके पर पहुंच गए। मामले में मौके पर सीसीटीवी देखे गए, जिसमें एक युवक गली में आते और पत्र डालते कैद पाया गया।

योगी सरकार की मंशा के अनुरूप 75 नए भवन स्वामियों को दिया गया पेइंग गेस्ट प्रणाम पत्र

सीओ प्रथम के अनुसार मामले में प्रारंभिक तहरीर के आधार पर मुकदमा किया गया है। बाकी तथ्यों व सच्चाई की जांच की जा रही है। वहीं रूबिया आसिफ का कहना है कि वह अक्सर ऐसे लोगों के निशाने पर रहती हैं। पूर्व में धमकियां मिली हैं और एक बार गोली तक चली है।

Tags: aligarh newsRuby Khanup news
Previous Post

योगी सरकार की मंशा के अनुरूप 75 नए भवन स्वामियों को दिया गया पेइंग गेस्ट प्रणाम पत्र

Next Post

140 करोड़ देशवासियों की शक्ति का प्रतीक है भारतीय सेना: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Next Post
CM Yogi

140 करोड़ देशवासियों की शक्ति का प्रतीक है भारतीय सेना: योगी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

श्रमिकों की वापसी के जश्न में धामी के सरकारी आवास में मनाया गया ईगास

29/11/2023
Perfume

परफ्यूम लगाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, लंबे समय तक टिकेगी खुशबू

22/04/2026
avalanche

उत्तरकाशी: हिमस्खलन से 8 प्रशिक्षुओं का रेस्क्यू, 4 के शव बरामद

04/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version