• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए बदले नियम, जानें नई गाइडलाइन

Desk by Desk
01/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अपनी सेवाएं 7 सितंबर से फिर से शुरू करने जा रहा है। मेट्रो से यात्रा के लिए फिलहाल टोकन इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि उससे वायरस फैलने का खतरा ज्यादा है। स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड खरीदने की व्यवस्था रहेगी और यात्री सिर्फ स्मार्ट कार्ड से ही यात्रा कर सकेंगे।

कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं बंद कर दी गई थीं। अब सेवाएं फिर से शुरू किए जाने पर स्मार्ट कार्ड के रिचार्ज के लिए डिजिटल तरीके का इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रेन में यात्रियों के बीच 1 मीटर की दूरी बनी रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए सीट पर मार्किंग भी की जाएगी। साथ ही साथ स्टेशन पर भीड़ न लगे, इसके लिए मेट्रो स्टाफ और सिविल वॉलंटियरों को तैनात किया जाएगा।

गोरक्षपीठ का अयोध्या स्थित श्रीराम जन्म भूमि आन्दोलन से गहरा सम्बन्ध रहा है : योगी

सैनिटाइजर की व्यवस्था हर स्टेशन पर सुनिश्चित की जाएगी। मास्क पहनना अनिवार्य होगा। यदि कोई यात्री नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा तो मेट्रो के अधिकारी और तैनात पुलिस अधिकारी उल्लंघन करने वाले यात्री का चालान काट सकते हैं। मेट्रो ट्रेन में एयरकंडीशन का इस्तेमाल नई गाइडलाइन के आधार पर किया जाएगा, जिससे ताजा हवा की मात्रा ट्रेन में लगातार बनी रहे। जिन स्टेशनों पर यात्रा सेवाएं बहाल की जा रही हैं, उसकी लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके बारे में जल्द ही आम-अवाम को बता दिया जाएगा।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “मुझे खुशी है कि लंबे इंतजार के बाद, दिल्ली के लोग एक बार फिर मेट्रो से यात्रा कर पाएंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मेट्रो में सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखा जाए। सभी एंट्री प्वाइंट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। यात्रा के लिए टोकन जारी नहीं किए जाएंगे, यात्री केवल स्मार्ट कार्ड और भुगतान के अन्य डिजिटल तरीकों का उपयोग कर सकते हैं। हम सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करेंगे, ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो।”

राजस्थान : स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और उनके पिता कोरोना पॉजिटिव

परिवहन मंत्री ने कहा, “मेट्रो चलने से दिल्ली की जनता को एक बड़ी राहत मिलेगी। हमने जिस तरह बसों की सेवाएं सफलतापूर्वक बहाल की, उसी तरह हम सारे नियमों और एहतियात का ख्याल रखते हुए मेट्रो सेवा भी बहाल करेंगे।”

Tags: 24ghante online.comdelhi metroNew GuidelineUnlock 4अनलॉक4दिल्ली मेट्रोनई गाइडलाइननई गाइडलाइंस जारी
Previous Post

165 साल बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग, पितृ पक्ष के कुछ दिन बाद नहीं शुरू होगी नवरात्रि

Next Post

जानें अनंत चतुर्दशी व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
anant chaturdashi

जानें अनंत चतुर्दशी व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

यह भी पढ़ें

v

डाइनिंग रूम का रंग करवाते वक्त ध्यान में रखें ये चीज

12/12/2021
cyber thugs

साइबर ठगों को सिम देने वाला पकड़ा गया नेटवर्क, दो गिरफ्तार

09/02/2022
llama antibody

कोविड-19 को रोकेगा इस अमेरिकी पशु के शरीर में मौजूद एंटीबॉडी

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version