• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

165 साल बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग, पितृ पक्ष के कुछ दिन बाद नहीं शुरू होगी नवरात्रि

Desk by Desk
01/09/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Navratra 2020

नवरात्र 2020

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। अश्विन के महीने में देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का नौ दिवसीय त्योहार आमतौर पर पितृ पक्ष के समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू होता है। हालांकि, इस साल भक्तों को एक महीने तक नवरात्रि मनाने के लिए इंतजार करना होगा। ऐस में सवाल ये उठता है कि इस साल ऐसा क्या हो गया कि भक्तों को नवरात्रि के लिए महीनेभर का इंतजार करना पड़ेगा। जानिए इसके पीछे की वजह क्या है।

पितृ पक्ष इस बार 1 सितंबर से शुरू हो रहा है और 17 सितंबर तक चलेगा। जिसके बाद आमतौर पर नवरात्रि शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार मां दुर्गा के भक्तों को नवरात्रि के लिए एक महीने का इंतजार करना होगा। इस बार नवरात्रि पितृ पक्ष खत्म होने के तुरंत बाद नहीं बल्कि एक महीने बाद शुरू हो रही है।

ये एक महीने का अंतर अधिमास या अधिकमास है। इसी अधिमास के चलते श्राद्ध और नवरात्रि के बीच मलमास लगेगा। इसी वजह से एक महीने का अंतर पितृ पक्ष और नवरात्रि के बीच हो रहा है। ये अद्भुत संयोग करीब 165 साल बाद आने जा रहा है जब अश्विन मास में मलमास लगेगा।

इस साल ये मलमास 18 सितंबर 2020 से 16 अक्टूबर 2020 तक चलेगा। इसके अगले दिन यानि कि 17 अक्टूबर 2020 से नवरात्रि शुरू हो जाएंगे।

एक सूर्यवर्ष की अवधि 365 दिन और 6 घंटे की होती है जबकि चंद्र वर्ष की अवधि 354 दिन होती है। गणना करने पर सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष के बीच करीब 11 दिनों का अंतर होता है। इन दोनों के बीच 11 दिनों का यह अंतर हर तीन साल में करीब एक महीने के बराबर होता है। इसी एक महीने के अंतर को खत्म करने के लिए हर तीन साल में एक चंद्र मास अतिरिक्त या अधिक आता है। इसी अतिरिक्त चंद्र मास को अधिमास या मलमास कहते हैं।

जानिए किस दिन है कौन सा नवरात्र

  • नवरात्रि दिन 1- मां शैलपुत्री पूजा घटस्थापना 17 अक्टूबर 2020
  • नवरात्रि दिन 2 – मां ब्रह्मचारिणी पूजा 18 अक्टूबर 2020
  • नवरात्रि दिन 3- मां चंद्रघंटा पूजा 19 अक्टूबर 2020
  • नवरात्रि दिन 4- मां कुष्मांडा पूजा 20 अक्टूबर 2020
  • नवरात्रि दिन 5- मां स्कंदमाता पूजा 21 अक्टूबर 2020
  • नवरात्रि दिन 6- मां कात्यायनी पूजा 22 अक्टूबर 2020
  • नवरात्रि दिन 7- सप्तमी मां कालरात्रि पूजा 23 अक्टूबर 2020
  • नवरात्रि दिन 8- मां महागौरी दुर्गा महा नवमी पूजा दुर्गा महा अष्टमी पूजा 24 अक्टूबर 2020
  • नवरात्रि दिन 9- मां सिद्धिदात्री नवरात्रि पारणा विजय दशमी 25 अक्टूबर 2020
  • नवरात्रि दिन 10- दुर्गा विसर्जन 26 अक्टूबर 2020
Tags: 165 years165 साल बन रहा अद्भुत संयोगnavratri 2020pitru pakshashardiya navratri will not be the next day of Pitru Pakshaजानेंनवरात्र 2020पितृ पक्ष के अगले दिन शुरू नहीं हो रहे नवरात्र
Previous Post

असंगठित क्षेत्र की कमर तोड़ कर भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को किया तबाह : राहुल

Next Post

दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए बदले नियम, जानें नई गाइडलाइन

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post

दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए बदले नियम, जानें नई गाइडलाइन

यह भी पढ़ें

Sewer

खतरनाक सफाई की श्रेणी में आने वाले कार्यों में लगे लोगों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार दिखा रही है प्रतिबद्धता

20/12/2023
poonam pandit

किसान नेता पूनम पंडित की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची

10/09/2021
gangrape

झांसी : नाबालिग दुष्कर्म मामले के सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

12/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version