• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहली बार रख रही हैं सकट चौथ का व्रत, तो इन बातों का रखें ध्यान

Writer D by Writer D
08/01/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
sakat chauth

sakat chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि से जुड़े कई व्रत-त्योहार होते हैं, जिनमें से सकट चौथ का पर्व विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सकट चौथ का व्रत (Sakat Chauth Vrat) भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ व्रत रखा जाता है। सकट चौथ को सकट, तिलकुटा चौथ, वक्र-तुण्डि चतुर्थी और माघी चौथ भी कहा जाता है।

इस साल 2025 में सकट चौथ व्रत (Sakat Chauth Vrat) 17 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। ऐसा माना जाता है कि सकट चौथ व्रत में गौरी पुत्र गणेश और सकट माता की आराधना करने से संतान के सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, अगर आप पहली बार सकट चौथ का व्रत रखने जा रही हैं, तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन नियमों को ध्यान में रखने से व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।

सकट चौथ व्रत (Sakat Chauth Vrat) रखने के नियम

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सकट चौथ वाले दिन भगवान गणेश को तिलकुट का भोग जरूर लगाना चाहिए। आप भोग में तिल के लड्डू या तिल से बनी मिठाई भी शामिल कर सकते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सकट चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है। इस दिन चंद्रमा को जल अर्घ्य देने के बाद ही अपने व्रत का पारण करना चाहिए।

सकट चौथ के दिन गणेश जी की के प्रिय रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में व्रती महिलाओं को लाल, हरा और पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

सकट चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को इस दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

व्रती महिलाएं इस दिन ध्यान रखें कि चंद्रमा को अर्घ्य देते समय पानी की छींटे पैरों पर नहीं गिरनी चाहिए। पानी की छींटे पैरों पर आना अशुभ हो सकता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सकट चौथ के दिन गणपति जी को मोदक का भोग अवश्य चढ़ाएं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

सकट चौथ व्रत के दिन भगवान गणेश की पूजा में केतकी के फूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ हो सकता है।

सकट चौथ पर गणेश जी की खंडित मूर्ति की पूजा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।

आप सकट चौथ के दिन गणेश जी की नई तस्वीर या मूर्ति लाकर भी उनकी पूजा कर सकते हैं।

Tags: Sakat Chauth dateSakat Chauth muhuratSakat Chauth rulesakat chauth vrat
Previous Post

सोते समय ये सपने दिखाई देने पर मिलते हैं अशुभ संकेत, हो जाएं अलर्ट

Next Post

इन चीजों के बिना अधूरी है सकट चौथ की पूजा, नोट करें पूरी सामग्री की लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Next Post
Sakat Chauth

इन चीजों के बिना अधूरी है सकट चौथ की पूजा, नोट करें पूरी सामग्री की लिस्ट

यह भी पढ़ें

Corona

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, इतने मरीज हुए कालकवलित

27/07/2022
CM Yogi

आस्था के रथ पर सवार गोरक्षपीठाधीश्वर पर बरसते रहे श्रद्धा और समरसता के फूल

12/10/2024
CM Yogi

बजट में अंत्योदय की पावन भावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि है: योगी

23/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version