• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत की अफवाह, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
20/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हापुड़
0
Poisonous Liquor

Poisonous Liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की गंगानगरी ब्रजघाट में 48 घंटों में 11 लोगों की जहरीली शराब के सेवन से मौत होने की अफवाह होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अफवाह की पुष्टि करने के लिए एडीएम जयनाथ यादव और एएसपी सर्वेश मिश्रा ने ब्रजघाट पुलिस चौकी पहुंचकर मृतकों के परिजनों से जानकारी हासिल कर गहनता से जांच पड़ताल भी की है।

हालांकि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सभी मृतकों की मौत बीमारी अथवा हार्ट अटैक से होना बताया गया है, जबकि मृतकों के परिजन और क्षेत्र के लोग शराब से मौत होने की बात कर रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी भी बारीकी से जांच पड़ताल कर रहे हैं।

दरअसल, गंगा नगरी ब्रजघाट में 48 घंटे के दौरान 11 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 11 लोगों की मौत से गंगा नगरी में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं आज इन मौतों के मामले ने तूल पकड़ लिया और लोगों में जहरीली शराब के सेवन से मौत होने की चर्चा तेज हो गई तो इससे जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ में एटीएस के हाथ लगे अहम सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए आज गुरुवार को एडीएम जयनाथ यादव और आबकारी आयुक्त राम मणि नाथ त्रिपाठी, एएसपी सर्वेश मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी महेंद्रनाथ, और गढ़ आबकारी निरीक्षक सीमा कुमारी ब्रजघाट स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से जानकारी की है।

मृतकों के परिजनों के अलावा आस-पास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। वहीं पुलिस चौकी में जिले के आला अधिकारियों को देखकर गंगा नगरी के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं आबकारी विभाग की टीम ने जगह-जगह से ठेकों से शराब के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन मामला संदिग्ध होने के बाद भी किसी भी मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

रमेश पोखरियाल : विरोध के बावजूद आयोजित हुई कालेजों की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

एक मृतक की पत्नी सरिता ने बताया कि मेरे पति ने 2 दिन पहले शराब पी थी जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके मुंह से झाग आने लगे। उसके बाद डॉक्टर ने हमें जवाब दे दिया। उनकी मौत शराब पीने के कारण ही हुई है और क्षेत्र में जो भी मौतें हो रही हैं वह शराब पीने के कारण ही हुई हैं।

हालांकि इसमें प्रशासनिक स्तर पर बहुत बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। 11 मृतकों में से किसी भी मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया जबकि इनमें से दो अज्ञात शवों का पोस्टमार्टम कराया जाना अति आवश्यक था, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उनका भी बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Tags: crime newscrime news in hindiup crime newsup news
Previous Post

सपा संस्थापक मुलायम सिंह का जन्मदिन सादगी से मनायेगी प्रसपा

Next Post

फ्लोरल लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत मौनी रॉय

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
mouni roy

फ्लोरल लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत मौनी रॉय

यह भी पढ़ें

coughing

कोविड19 की सुरक्षा के बीच न करें अन्य बीमारियों को अनदेखा

22/12/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने श्री झूलेलाल मंदिर का किया लाेर्कापण

16/07/2023
रामनाथ कोविंद Ramnath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सीने में दर्द की शिकायत, आर्मी अस्पताल में भर्ती

26/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version