• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रूस ने लुहांस्क के स्कूल पर की बमबारी, 60 लोगों के मारे जाने की आशंका

Writer D by Writer D
08/05/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
bomb
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। रूस (Russia) ने पूर्वी यूक्रेन (Ukraine)  के लुहांस्क (Luhansk) क्षेत्र के बिलोहोरिवका गांव में एक स्कूल पर बमबारी (Bombing in Ukraine) की है। इस बमबारी (Bombed) में दो लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 60 लोगों के मलबे में दबकर मौत होने की आशंका जताई गई है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लुहांस्क (Luhansk) क्षेत्र के गर्वनर ने रविवार को इसकी जानकारी दी। गवर्नर सेरही गदाई ने कहा कि रूसी सेना (Russian Forces) ने शनिवार दोपहर एक स्कूल पर बम गिराया। यहां पर करीब 90 लोगों ने शरण लिया हुआ था। हमले के बाद इमारत में आग लग गई। हालांकि, रूस की तरफ से हमले की पुष्टि नहीं की गई है।

गवर्नर ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा, ‘करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, फिर मलबा हटाया गया और दुर्भाग्य से दो लोगों के शव मिले।’ उन्होंने कहा, ‘तीस लोगों को मलबे के भीतर से निकाला गया है, जिसमें से सात लोग घायल हुए हैं। इमारतों के मलबे के नीचे 60 लोगों के मारे जाने की संभावना है।’

रूस ने 2 लाख बच्चों समेत 11 लाख यूक्रेनियन को बनाया बंधक

यूक्रेन और पश्चिमी मुल्कों ने रूसी सेना पर नागरिकों को निशाना बनाकर युद्ध अपराध करने का आरोप लगाया है। लेकिन रूस ने इन दावों को खारिज किया है। रूस के साथ पिछले 10 हफ्तों से चल रहे युद्ध में यूक्रेन में अब तक हजारों लोगों की मौत हुई है। इसकी वजह से शहर तबाह हो गए हैं और 50 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

पश्चिमी सैन्य विश्लेषकों का यह भी कहना है कि यूक्रेन की सेना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के आसपास बढ़ रही है, जहां अब भी रूस बमबारी कर रहा है। यूक्रेन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि 77 साल पहले नाजी जर्मनी की हार का जश्न मनाने के लिए सोमवार को आयोजित विजय दिवस के मद्देनजर रूसी हमले और भी बदतर होंगे और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लोगों से हवाई हमलों की चेतावनियों को मानने का अनुरोध किया है। रूस ने शनिवार को ओडेसा शहर पर छह क्रूज मिसाइलें दागी। शहर में मंगलवार सुबह तक कर्फ्यू लगा हुआ है।

Ukraine-Russia War: 9 मई को खत्म हो जाएगी जंग, जानें क्यों रूस के लिए खास है ये तारीख

Tags: # world newsinternational Newsukraine-russia war
Previous Post

जहांगीरपुरी हिंसा का मास्टर माइंड तबरेज गिरफ्तार

Next Post

Mother’s Day: ये है दुनिया की सबसे कम उम्र की मां, जानिए किस उम्र में दिया बच्चे को जन्म

Writer D

Writer D

Related Posts

Khamenei-Mansoureh
Main Slider

खामेनेई की पत्नी मंसूरेह की मौत, अमेरिकी-इजराइली हमले में हुई थीं घायल

02/03/2026
Iran targeted Kuwait today
Main Slider

दुबई के बाद ईरान का कुवैत में तांडव, अमेरिका के कई फाइटर जेट मार गिराए

02/03/2026
Ayatollah Ali Khamenei
Main Slider

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का शव कहां है? मौत के बाद गहराया रहस्य

02/03/2026
Ayatollah Ali Khamenei
अंतर्राष्ट्रीय

सुप्रीम लीडर की मौत से ईरान में कोहराम, लाइव टीवी पर रोए एंकर

01/03/2026
PV Sindhu
अंतर्राष्ट्रीय

जंग के साये में दुबई में फंसीं पीवी सिंधु, सुनाई आपबीती

01/03/2026
Next Post
mother's day

Mother's Day: ये है दुनिया की सबसे कम उम्र की मां, जानिए किस उम्र में दिया बच्चे को जन्म

यह भी पढ़ें

वाराणसी में 41 नए कोरोना पॉजिटिव 41 new Corona positive in Varanasi

वाराणसी में 41 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अब तक 284 लोगों की मौत

13/11/2020

बांदा : युवक ने देवी प्रतिमा पर जीभ काट कर चढ़ाने का किया प्रयास

23/10/2020

विक्की ने धनुष के गाने पर किया डांस, फैंस बोले- कटरीना भाभी किधर है?

10/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version