• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज 77वीं ‘विक्ट्री दिवस’ मना रहा है रूस, पुतिन कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Writer D by Writer D
09/05/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia-Ukraine War) को अब 75 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद जंग के मैदान में किसी भी देश को जीत हासिल होती नहीं दिख बीच रही है। आज का दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज रूस अपना 77वां विजय दिवस (Victory Day) मना रहा है।

रूस ने सेकेंड वर्ल्ड वॉर (II World War) में 9 मई यानी आज ही हिटलर (Hitler) की नाजी सेना को हराया था। इस दिन रूस अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करता है। इसकी वजह से यूक्रेन और पश्चिमी देशों में डर का माहौल है। अमेरिका, यूरोप समेत पूरी दुनिया को इस बात की आशंका है कि पुतिन आज यूक्रेन के खिलाफ औपचारिक युद्ध की घोषणा कर सकते हैं।

सेटेलाइट इमेज से पता चला है कि रूस ने क्रीमिया के पास एक गांव में बड़ी संख्या में एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल की तैनात की है। कहा जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन सोमवार को विक्ट्री डे पर देशवासियों के सामने युद्ध में बड़ी सफलता या यूक्रेन में युद्ध को और तेज करने की घोषणा कर सकते हैं। सेटेलाइट इमेज के आधार पर रक्षा विशेषज्ञ ने दावा किया है रूस ने टोनैडो मल्टिपल रॉकेट लॉन्चर, एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम, और स्कंदर ऑपरेशनल टैकटिकल मिसाइल सिस्टम तैनात कर रखे हैं। जहां एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल रखे गए हैं वो जगह यूक्रेन के खेरसॉन इलाके के पास है।

9 मई पूर्वी यूरोप के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं

पुतिन विक्ट्री डे परेड  (Victory Day Parade) में क्या ऐलान करने वाले हैं, इसके बारे में किसी को पता नहीं है। मई महीने की 9 तारीख पूर्वी यूरोप के लिए किसी बुरे सपने जैसी बन गई है। एक तरह रूस में जश्न की तैयारी चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ से पूर्वी यूरोप के देश धड़कने रोक मॉस्को की तरफ देख रहे हैं।

लुहांस्क के स्कूल पर रूस ने की बमबारी, 60 लोगों के मारे जाने की आशंका

विक्ट्री डे परेड  (Victory Day Parade) के रिहर्सल के दैरान थर्मोन्यूक्लियर RS-24 यार्स बैलिस्टिक मिसाइल को 16 पहियों वाले वाहन पर देखा गया। एक्सपर्ट का मानना है कि यह मिसाइल एकसाथ 10 वारहेड के साथ उड़ान भरने की क्षमता रखता है।

परेड में बड़े हथियार शामिल

इस इंटरकॉन्टिनेंटल हथियार का वजन 49।6 टन है जो 24,500 किमी/घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकती है। यह 12,000 किमी दूर स्थित टारगेट को भी तबाह कर सकती है। रिहर्सल के दौरान कई इस्कंदर-एम मिसाइल लांचरों को भी देखा गया। आठ मिग-29 जेट विमानों ने एक ‘जेड’ फॉर्मेशन में उड़ान भरी, जो यूक्रेन में पुतिन के सैन्य हस्तक्षेप का प्रतीक है।

गौरतलब है कि सोमवार, नौ मई को मनाया जाने वाला विजय दिवस  (Victory Day) रूसी कैलेंडर में राष्ट्रभक्ति से जुड़ा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण सार्वजनिक अवकाश है, इसी दिन सोवियत संघ ने नाजी जर्मनी पर जीत हासिल की थी। यह परेड रूस के गौरव के तौर पर मनाई जाती है क्योंकि इसी दिन 1945 में जर्मनी की सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान रूसी सेना के सामने सरेंडर किया था।

Ukraine-Russia War: 9 मई को खत्म हो जाएगी जंग, जानें क्यों रूस के लिए खास है ये तारीख

Tags: # world news77th victory dayinternational NewsPresident Volodymyr ZelenskyRussiaukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warVictory Day
Previous Post

शादी का खाना खाकर 300 से अधिक लोगों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Main Slider

SelectUSA Summit 2026 : भारतीय कंपनियों ने किया 20.5 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश

06/05/2026
Stress causes memory loss
Main Slider

तनाव बढ़ती उम्र में याददाश्त को पहुंचा सकता है नुकसान

04/05/2026
kailash mansarovar
Main Slider

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नेपाल का दावा अनुचित, भारत ने बातचीत की जताई तैयारी

04/05/2026
Next Post
encounter

पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

यह भी पढ़ें

Delhi Police

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए जनता के लिए कौन से रास्ते किए बंद

12/08/2020
CM Hemant's wife Kalpana Soren turns singer

सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी बनीं सिंगर, शिल्पा राव के साथ सजाई संगीत की महफिल

17/11/2025
Keshav Mauraya

केशव बोले- प्रियंका का संगम में डुबकी लगाना बीजेपी के विचारों की जीत

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version