• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रूस: कैंसर से पीड़ित व्लादिमीर पुतिन छोड़ सकते हैं पद, राष्ट्रपति के आलोचक ने किया दावा

Desk by Desk
22/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
putin

putin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक संविधान संशोधन के जरिए 2036 तक पद पर आसीन रहने के लिए योग्य हो गए थे। हालांकि, एक राजनीतिक विश्लेषक ने उनके भविष्य के बारे में हैरान कर देने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि पुतिन अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देंगे और वजह है उनका स्वास्थ्य। पुतिन के आलोचक वैरली सोलोवी ने दावा किया है कि राष्ट्रपति कैंसर से पीड़ित हैं।

वैलरी पहले दावा कर चुके हैं कि पुतिन को पार्किंसन्स डिजीज है। उन्होंने अब सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पुतिन का स्वास्थ्य खराब है। उन्होंने शुक्रवार को द सन को बताया कि पुतिन दो बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्हें साइको-न्यूरोलॉजिकल परेशानी है और कैंसर भी है।

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग छाया, सांस संबंधी बीमारी के मरीज बढ़े

पुतिन की बीमारी का दावा

वैलरी ने कहा कि अगर किसी को सटीक जानकारी चाहिए तो वह डॉक्टर नहीं हैं और नैतिक रूप से इस बारे में बताने का अधिकार उन्हें नहीं है। वैलरी पहले भी दावा कर चुके हैं कि इस साल फरवरी में पुतिन की सर्जरी हुई थी। उन्हें सितंबर में हिरासत में लिया गया था जब वह विपक्षी पार्टी के सदस्य सर्जेई फुर्गल की गिरफ्तारी के विरोध में मार्च कर रहे थे।

तो कौन होगा राष्ट्रपति

पुतिन के राष्ट्रपति पद से हटने की स्थिति में कौन कमान संभालने का उम्मीदवार होगा, वैलरी इस पर भी चर्चा कर रहे हैं। इस लिस्ट में पुतिन की बेटी कैटरिना भी शामिल हैं। वह फिलहाल आर्टिफिशल इंटेलिजेंस प्रोग्राम को लीड कर रही हैं। इससे पहले वह तब चर्चा में आई थीं जब देश की कोरोना वायरस वैक्सीन Sputnik V का उनपर ट्रायल किए जाने का दावा पुतिन ने किया था।

ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच शीत युद्ध की दस्त क, जानें क्याक है पूरा मामला

पुतिन के अलावा इस साल PM पद से इस्तीफा दे चुके दिमित्री मेदवेदेव और देश के कृषि मंत्री दिमित्री पत्रुशेव भी दावेदार बताए जा रहे हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पुतिन के बीमार होने या इस्तीफा देने की अटकलों को खारिज किया है।

पुतिन को संरक्षण का बिल

वहीं, इसी हफ्ते रूस के निचले संसदीय हाउस the Duma में उस बिल को समर्थन मिला था जिसमें पुतिन और उनके परिवार को आपराधिक अभियोजन से सुरक्षा मिली थी, भले ही वह राष्ट्रपति न हों। पुतिन के आलोचकों ने सवाल किया है कि उन्हें ऐसे कानून की क्या जरूरत है। गौरतलब है कि क्रेमलिन के ऊपर आलोचक अलेक्सेई नवलनी को novichok नाम का जहर देने का आरोप है। अलेक्सेई जर्मनी में इलाज के बाद ठीक हुए थे।

Tags: Latest Rest of Europe NewsRest of Europe HeadlinesRest of Europe NewsRest Of Europe News In Hindivladimir putinvladimir putin cancervladimir putin healthvladimir putin presidentvladimir putin russiavladimir putin sickvladimir putin termबाकी यूरोप Samacharव्लादिमीर पुतिनव्लादिमीर पुतिन कैंसरव्लादिमीर पुतिन रूस
Previous Post

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग छाया, सांस संबंधी बीमारी के मरीज बढ़े

Next Post

अमेरिका में कोविड-19 मामले 1.2 करोड़ पार, अब तक 255,804 मौतें

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
अमेरिका में कोविड-19 मामले covid-19

अमेरिका में कोविड-19 मामले 1.2 करोड़ पार, अब तक 255,804 मौतें

यह भी पढ़ें

bus

यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला, धूं-धूं कर जली

21/07/2022
Encounter

पुलिसवाले के मुंह में बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

28/10/2023
CM Dhami

उत्तराखंड का ऐतिहासिक बजट: नमो थीम पर विकास के संकल्प को पूरा करेगा

20/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version