• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन से की बड़ी ‘डील’

Writer D by Writer D
21/04/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Zelensky

Zelensky

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच करीब दो महीने से युद्ध जारी है। बीच-बीच में बातचीत का दौर भी रहा लेकिन जमीन पर स्थिति ज्यादा नहीं बदली। बातचीत जरूर बेअसर रही है लेकिन दोनों देशों के बीच में कुछ समझौते हुए हैं। इसी कड़ी में अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ऐलान कर दिया है कि वे रूसी कैदियों को रिहा करने जा रहे हैं। इसके बदले में रूस द्वारा मारियूपोल में यूक्रेनी नागरिकों और सैनिकों का सुरक्षित रेस्क्यू होने देगा।

इससे पहले भी रूस और यूक्रेन के बीच में ऐसे समझौते हुए हैं जहां पर दोनों ही देशों ने ‘सेफ कॉरिडोर’ को लेकर सहमति जताई है। अब एक बार फिर अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ये बड़ा कदम उठाया है।

वैसे ये फैसला इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि मारियूपोल इलाके में रूसी सेना द्वारा बड़े स्तर पर तबाही मचाई गई है। ये वही इलाका है जहां पर रूसी सेना को खासा सफलता भी मिली है। ऐसे में यहां से यूक्रेनी नागरिकों का रेस्क्यू बड़ी चुनौती साबित हो रहा था। अब उसी चुनौती को कम करने के लिए यूक्रेन, रूस के कैदियों को रिहा कर देगा।

वर्तमान स्थिति की बात करें तो अभी युद्ध का केंद्र कीव ना होकर डोनबास हो गया है। ये वही इलाका है जहां पर रूसी सेना अब ताबड़तोड़ हमले कर रही है। लगातार सैन्य कार्रवाई देखने को मिल रही है। पूरी कोशिश है कि इस इलाके पर अपना कब्जा जमा लिया जाए। लेकिन जमीन पर स्थिति इसके उलट दिखाई दे रही है।

यूक्रेन ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में रूस द्वारा 10 बार डोनबास इलाके पर हमला करने की कोशिश की गई है, लेकिन हर बार वो फेल रही। इसी तरह मारियूपोल को लेकर भी यूक्रेन दावा कर रहा है कि उसने कुछ इलाकों में रूसी सेना को पीछे खदेड़ दिया है।

अब इन दावों के साथ दोनों देशों की तरफ से चेतावनियां भी लगातार दी जा रही हैं। हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया कि सेना की तरफ से Sarmat बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। इस खास मौके पर उन्होंने यहां तक कह दिया कि अब दुश्मन उनके देश पर हमला करने से पहले दो बार जरूर सोचेगा। वैसे अमेरिका की तरफ से इस परीक्षण पर कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। सिर्फ इतना कहा गया है कि उनको इस परीक्षण की पहले से जानकारी थी और रूस द्वारा सिर्फ रुटीन टेस्टिंग की गई है।

Tags: # world newsinternational News
Previous Post

उगाही के मामले में फर्जी दरोगा समेत दो गिरफ्तार

Next Post

मगरमच्छ के हमले में नेपाली युवक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Afganistan Airstrike
अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर हवाई हमला

01/07/2026
Pak claims to have carried out surgical strike on Afghan border
अंतर्राष्ट्रीय

पाक की अफगान बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक, 25 आतंकियों को मारने का दावा

29/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
Main Slider

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Next Post
Crocodile

मगरमच्छ के हमले में नेपाली युवक की मौत

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, ढोल-नगाड़ों की थाप पर मुख्यमंत्री धामी संग थिरके

04/06/2024
cm helpline

कोरोना काल में 1076 बना मरीजों की मददगार, तीमारदारों ने CM योगी को कहा शुक्रिया

07/05/2021
arrested

मुठभेड़ में अंतरजनपदीय बदमाश घायल, एक गिरफ्तार

21/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version