• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सचिन पायलट ने मांगा एक रुपये का हर्जाना, कांग्रेस विधायक को भेजा लीगल नोटिस

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सचिन पायलट ने अपने ऊपर भाजपा में जाने के लिए पैसों की पेशकश करने के आरोप लगाने वाले कांग्रेस के विधायक गिर्राज सिंह को लीगल नोटिस भेजा है और एक रुपये का हर्जाना मांगा है।

बता दें कि कांग्रेस विधायक मलिंगा ने 20 जुलाई को आरोप लगाया था कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उनसे पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने के बारे में चर्चा की थी और इसके लिए धन की पेशकश भी की थी।

सचिन पायलट ने अपने वकील के जरिए कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह को लीगल नोटिस में ‘झूठे और तुच्छ आरोप’ लगाने के लिए 7 दिनों के अंदर 1 रुपये की राशि और प्रेस के सामने लिखित माफी की मांग की है।

कोरोना केस में इजाफे के बाद ये राज्य 23 जुलाई से दो हफ्ते के लिए रहेगा फुल लॉकडाउन

कांग्रेस विधायक के आरोपों को पायलट ने ‘आधारहीन व अफसोसजनक’ बताते हुए खारिज कर दिया था और कहा था कि विधायक से यह बयान दिलवाया गया है और वह उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाहर जाने और सचिन पायलट की बगावत का कांग्रेस पर असर नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि अब केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी की कोई नैतिकता एवं चरित्र नहीं रहा और वह सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। बघेल का कहना था कि पायलट सिर्फ 26 साल की उम्र में सांसद बने, बाद में केंद्रीय मंत्री और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। इससे ज्यादा एक पार्टी और क्या दे सकती है?

उन्होंने राजस्थान की सियासी उठापठक के संदर्भ में यह टिप्पणी की। पायलट और 18 अन्य विधायकों की बगावत के बाद वहां सियासी बवंडर खड़ा हुआ है। बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता की भूखी है और वह इसके लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जहां उनके एक या दो विधायक हैं, उन्होंने उस राज्य में भी सरकार बना ली। अटल और आडवाणी का युग खत्म हो चुका है। अब कोई नैतिकता और चरित्र नहीं बचा है।

किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि अवसरवादियों और ब्लैकमेल करने की राजनीति करने वालों को यह याद रखना चाहिए कि यह देश के लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधिया के साथ भी कुछ तो मजबूरी रही होगी, यू हीं कोई बेवफा नहीं होता। यह पूछे जाने पर कि क्या युवा नेताओं के पार्टी छोड़ने अथवा बगावत करने के बारे में कांग्रेस को चिंतन करना चाहिए, इस पर बघेल ने मजाक भरे लहजे में कहा कि हम भी नौजवान नेता हैं। हम बूढ़े नहीं हुए हैं।

Tags: asked to apologize in seven daysCongress MLA Girraj SinghLegal notice to Congress MLARajasthanrajasthan newssachin pilotSachin Pilot asks for one rupee compensationsent legal notice to Congress MLAकांग्रेस विधायक को भेजा लीगल नोटिसकांग्रेस विधायक को लीगल नोटिसकांग्रेस विधायक गिर्राज सिंहराजस्थानराजस्थान न्यूजसचिन पायलटसचिन पायलट ने मांगा एक रुपये का हर्जानासात दिन में माफी मांगने को कहा
Previous Post

कोरोना केस में इजाफे के बाद ये राज्य 23 जुलाई से दो हफ्ते तक रहेगा फुल लॉकडाउन

Next Post

यूपी में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 2308 नए मामले

Desk

Desk

Related Posts

Nitin Naveen and CM Dhami had a direct dialogue with the youth
Main Slider

युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

10/09/2026
Main Slider

सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है : मुख्यमंत्री

10/09/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जनसंकल्प बनाएगा अभियान: मुख्यमंत्री योगी

10/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Sumit Roy
Main Slider

अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय हिरासत में, CID ने घर से उठाया

10/09/2026
Next Post
यूपी में कोरोना

यूपी में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 2308 नए मामले

यह भी पढ़ें

CM Yogi

छठवें चरण के मतदान से पहले सीएम योगी की अपील, पहले मतदान-फिर जलपान

24/05/2024

यूपी में कोरोना के 3249 नए मामले, रिकवरी दर 88.95 प्रतिशत पहुंचा

09/10/2020
Lucknow Nagar Nigam

शहर को जाम रहित बनाने के लिए नगर निगम ने कसी कमर

23/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version