• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सचिन पायलट ने अशोक गहलोत गुट पर किया पलटवार, बोले- घिनौने आरोपों पर आश्चर्यचकित नहीं

Desk by Desk
20/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सचिन पायलट- अशोक गहलोत

सचिन पायलट- अशोक गहलोत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजस्थान में सियासी घमासान जारी है। अशोक गहलोत गुट द्वारा लगातार सचिन पायलट पर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच सचिन पायलट ने अशोक गहलोत गुट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं दुखी हूं, लेकिन मेरे खिलाफ लगाए जा रहे इस तरह के आधारहीन, घिनौने आरोपों पर आश्चर्यचकित नहीं हूं।

सचिन पायलट ने ये बात कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के आरोपों के जवाब में कही। मलिंगा ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उनसे पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने के बारे में चर्चा की थी। मलिंगा ने दावा किया था कि उन्हें पैसों की पेशकश की गयी थी।

नगर भ्रमण को पालकी पर निकले भगवान महाकालेश्वर

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से मुझे बदनाम करने और राजस्थान के पार्टी नेतृत्व के खिलाफ कांग्रेस के सदस्य और विधायक के रूप में उठाई गई वैध चिंताओं को दूर करने के लिए किया गया है। इस प्रयास का उद्देश्य मुझे बदनाम करना और मेरी विश्वसनीयता पर हमला करना है। मुख्य मुद्दे पर बात करने के बजाय ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं आरोप लगाने वाले विधायक के खिलाफ उचित, सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करूंगा। मुझे यकीन है कि मेरी छवि पर खराब करने के लिए मुझ पर इस तरह के और भी संगीन आरोप लगाए जाएंगे लेकिन मैं विश्वासों पर कायम रहूंगा।

मुंबई में संक्रमितों की संख्या 1.02 लाख के पार, रिकवरी दर दे रही है रहत

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बागी नेता सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के रूप में इतना मान-सम्मान मिला वही पार्टी की पीठ में छुरा भोंकने का तैयार हो गया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में शायद ही ऐसा कोई और उदाहरण देखने को मिले कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी ही सरकार को गिराने के षडयंत्र किया।

गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि ‘निकम्मा एवं नकारा’ होने के बावजूद पायलट सात साल तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे लेकिन पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए किसी ने इस पर सवाल नहीं उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुस्तान में राजस्थान एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सात साल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की कभी मांग नहीं हुई। हम जानते थे कि ‘निक्कमा’ है, ‘नकारा’ है, कुछ काम नहीं कर रहा है। खाली लोगों को लड़वा रहा है।’’

Tags: Ashok Gehlotrajasthan newssachin pilotsachin pilot on gehlot allegationsसचिन पायलट- अशोक गहलोत
Previous Post

मुंबई में संक्रमितों की संख्या 1.02 लाख के पार, रिकवरी दर दे रही है रहत

Next Post

शिवसेना विधायक ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट को चिट्ठी लिख, बोले- उद्धव ठाकरे को चीफ गेस्ट बनाये

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
उद्धव ठाकरे

शिवसेना विधायक ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट को चिट्ठी लिख, बोले- उद्धव ठाकरे को चीफ गेस्ट बनाये

यह भी पढ़ें

Article 370

अनुच्छेद 370 के समाप्त होने के बाद मुश्किल में है कश्मीरी पंडित : केपीएसएस

17/08/2020
LIC

LIC India में 9000 बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

21/01/2023
12th anniversary of 26/11

26/11 की 12वीं बरसी: अमित शाह ने आतंकियों का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को किया नमन

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version