• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचतत्व में विलीन हुईं साधना गुप्ता, नम आँखों से प्रतीक ने दी मुखाग्नि

Writer D by Writer D
10/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Sadhna Gupta

Sadhna Gupta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का अंतिम संस्कार आज लखनऊ के पिपरा घाट में किया गया। उनके बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान मुलायम सिंह यादव, अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे।

साधना गुप्ता के अंतिम संस्कार के दौरान मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई। जिसके कारण वे गाड़ी में ही बैठे रहे। बता दें कि  शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में साधना का निधन हो गया था। साधना सिंह के अंतिम संस्कार में पिपरा घाट पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पोस्ट कोविड समस्याओं से पीड़ित साधना गुप्ता के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गुरुग्राम से लखनऊ लाया गया था। मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का साल 2003 में ही निधन हो गया था। मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता को पत्नी का दर्जा दिया था।

मां चली गई…., साधना के लिए बहू अपर्णा की भावुक चिट्ठी

साधना गुप्ता इटावा जिले के बिधूना की रहने वाली थीं। 4 जुलाई 1986 को साधना गुप्ता की शादी फर्रुखाबाद के चंद्र प्रकाश गुप्ता के साथ हुई थी। 7 जुलाई 1987 को साधना गुप्ता ने बेटे प्रतीक यादव को जन्म दिया था। शादी के दो साल बाद ही साधना गुप्ता और उनके पति चंद्र प्रकाश गुप्ता अलग हो गए थे। अपनी पहली पत्नी के निधन के कुछ साल बाद मुलायम ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था जिसमें उन्होंने साधना गुप्ता को अपनी पत्नी और प्रतीक को बेटा बताया था।

कब करीब आए साधना (Sadhna Gupta) और मुलायम

साधना गुप्ता और मुलायम सिंह यादव को लेकर कहा जाता है कि दोनों तब करीब आए जब सपा संरक्षक की मां अस्पताल में भर्ती थीं। उसी अस्पताल में साधना गुप्ता नर्स के रूप में तैनात थीं। साधना गुप्ता ने मुलायम सिंह यादव की मां मूर्ति देवी की काफी सेवा की। मूर्ति देवी को एक गलत इंजेक्शन लगाया जा रहा था, जिसे नर्स साधना ने रोक दिया था। कहा जाता है कि तभी मुलायम सिंह यादव को साधना से प्यार हो गया था।

अंतिम यात्रा पर निकली साधना गुप्ता, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

साधना (Sadhna Gupta) को लकी मानते थे मुलायम

साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) साल 1988 में अपने पति से अलग हो गई थीं और उसके अगले ही साल मुलायम सिंह यादव यूपी के मुख्यमंत्री बन गए थे। मुलायम सिंह यादव तब से साधना गुप्ता को अपने लिए लकी मानने लगे थे। कहा जाता है कि मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता तब से ही एक साथ हो गए थे, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी।

ऐसे हुआ था खुलासा

साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) और मुलायम सिंह यादव के रिश्ते का खुलासा साल 2007 में तब हुआ जब आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। इस हलफनामे में मुलायम सिंह यादव ने लिखा कि मैं स्वीकार करता हूं कि साधना गुप्ता मेरी पत्नी और प्रतीक मेरा बेटा है। मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता का रिश्ता कई साल बाद सामने आया था। अखिलेश यादव तब छात्र जीवन में थे, जब साल 2003 में मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी का निधन हो गया था। पहली पत्नी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दे दिया था।

Tags: aparna yadavLucknow Newsmulayam singh yadavpipara ghatsadhana guptaSamajwadi party
Previous Post

देवर की अर्थी के साथ पहुंची दुल्हन की डोली, गांव में पसरा मातम

Next Post

सीएम योगी के फैन यामीन को मिली धमकी, आरोपी बोले- मस्जिद आया तो….

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
yameen

सीएम योगी के फैन यामीन को मिली धमकी, आरोपी बोले- मस्जिद आया तो....

यह भी पढ़ें

Corona

देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 3.79 लाख नए मामले

29/04/2021
विधायक विजय मिश्र

विधायक विजय मिश्र को लेकर एमपी से यूपी पुलिस रवाना, 25 गाड़ियों में समर्थक भी हैं साथ

15/08/2020
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

27/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version