• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सागर हत्याकांड: पहलवान सुशील का एक और साथी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/05/2021
in Main Slider, क्राइम, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
sagar murder case

Sushil Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर पश्चिमी जिले के मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम पर हुई सागर हत्याकांड मामले में एक अन्य आरोपित को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान रोहित करोर के रूप में हुई है।

आरोपित पहलवान सुशील कुमार का बेहद करीबी है और सागर की पिटाई के दौरान वह मौके पर मौजूद था। उसकी गिरफ्तारी के साथ इस हत्याकांड में कुल आठ आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, बीते चार मई की रात छत्रसाल स्टेडियम पर सागर पहलवान, सोनू महाल और अमित की पिटाई की गई थी। इस घटना में घायल सागर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हत्या के इस मामले में मुख्य आरोपी सुशील पहलवान को बनाया गया है। सुशील के अलावा इस वारदात में एक दर्जन से ज्यादा आरोपित हैं। वारदात में सबसे पहले पुलिस ने प्रिंस को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सुशील और उसके साथी अजय को गिरफ्तार किया गया। इसी बीच सुशील के चार अन्य साथियों को रोहिणी जिला पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

इस राज्य में RTO और ARTO कार्यालयों में इस तारीख तक नहीं बनेंगे लर्निंग डीएल

हत्या का आठवां आरोपित गिरफ्तार

सागर हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपित रोहित को गिरफ्तार किया है जो फरार चल रहा था। वह सुशील का बेहद करीबी है और छत्रसाल स्टेडियम में करीब 14 साल से पहलवानी कर रहा था। पुलिस को पता चला है कि वह हत्या के समय मौके पर मौजूद था। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही अन्य आरोपितों की भी क्राइम ब्रांच ने पहचान कर ली है। उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है। इसके साथ ही फरारी के दौरान सुशील की मदद करने वालों को भी क्राइम ब्रांच तलाश रही है।

सुशांत सिंह हत्या मामले में NCB की बड़ी सफलात, सिद्धार्थ पीठानी गिरफ्तार

पिटाई का वीडियो आ चुका है सामने

इस मामले में अभीतक पिटाई की बात को नकार रहे सुशील की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पुलिस के पास मौजूद पिटाई का वीडियो अब लोगों के सामने आ गया है। इस वीडियो में सुशील हाथ में डंडा लिए हुए दिख रहा है। वहीं, एक युवक हाथ में पिस्तौल लिए भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो की एफएसएल रिपोर्ट भी पुलिस के पास आ चुकी है जिसमें बताया गया है कि वीडियो से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई है। यह वीडियो सुशील के एक साथी के मोबाइल से बनाया गया था।

Tags: chhtrasal stadiumcrime newsdelhi newsDelhi Policesagar murder casewrestler susheel kumarपहलवान सुशील का एक और साथी गिरफ्तार
Previous Post

इस राज्य में RTO और ARTO कार्यालयों में इस तारीख तक नहीं बनेंगे लर्निंग डीएल

Next Post

‘यास’ ने बदला मौसम का मिजाज, यूपी के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बहादुरी को सलाम! कैप्टन स्मित को इजराइल-अमेरिका से सम्मान

09/10/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लापता रेशमा देवी की तलाश तेज, CM धामी ने दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

काशी से जेवर तकः उत्तर प्रदेश की टेक्नोक्रांति

09/10/2026
Main Slider

‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

09/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
Next Post
rain

'यास' ने बदला मौसम का मिजाज, यूपी के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

यह भी पढ़ें

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

धमाके से फिर दहला ये देश, बम विस्फोट से 5 की मौत 28 घायल

08/03/2022
Eyebrows

आईब्रो की खुजली हो जाएगी गायब, इन नुस्खों को करें ट्राई

23/09/2025

यूपी विधानसभा चुनाव युवाओं के भविष्य का चुनाव है : अखिलेश यादव

07/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version