• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सहारा निवेशक अब पांच लाख रुपये तक कर सकते हैं क्लेम, इतने दिन में हो जाएगी कार्रवाई

Writer D by Writer D
25/07/2024
in Business, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Sahara Refund

Sahara Refund

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) के जरिए अब निवेशक 500000 रुपये तक का क्लेम कर सकते हैं। पोर्टल पर कहा गया है, ‘ हम वर्तमान में ₹5,00,000 तक के दावे के लिए फिर से आवेदन स्वीकार कर रहे हैं। ₹5,00,000 लाख से अधिक की कुल राशि के क्लेम के लिए आवेदन करने की तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। इन क्लेम्स पर 45 वर्किंग डे के भीतर कार्रवाई की जाएगी।

16 जुलाई तक 4.2 लाख से अधिक निवेशकों को 362.91 करोड़ रुपये मिले पीटीआई-भाषा के मुताबिक बुधवार को गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Home and Cooperation Minister Amit Shah) ने संसद को बताया कि इस साल 16 जुलाई तक सहारा समूह के 4.2 लाख से अधिक निवेशकों को 362.91 करोड़ रुपये वापस किए गए हैं। शाह ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में कहा कि यह रुपए सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल (CRCS-Sahara Refund Portal) के माध्यम से वापस किए गए।

इस पोर्टल को 29 मार्च, 2023 को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बाद स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य वैध निवेशकों को उनके धन को फिर से प्राप्त करने में सहायता करना है। मंत्री ने कहा कि 16 जुलाई, 2024 तक सहारा समूह (Sahara Group) के सहकारी समितियों के 4,20,417 निवेशकों को 362.91 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।

बिक गया लखनऊ का सहारा हॉस्पिटल, मैक्स हेल्थकेयर ने इतने करोड़ में खरीदा

बता दें सहारा समूह (Sahara Group)  में कुल 9.88 करोड़ निवेशकों के 86,673 करोड़ रुपए फंसे हैं। सहारा समूह (Sahara Group) की सहकारी समितियों के वास्तविक सदस्यों/जमाकर्ताओं की उनकी वैध जमा राशि के भुगतान और शिकायतों का समाधान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सहकारिता मंत्रालय द्वारा एक आवेदन दायर किया गया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने 5000 करोड़ रुपये “सहारा-सेबी रिफंड खाते” (Sahara-SEBI Refund Accounts) से सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार (CRCS) को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया।

इन नंबरों पर करें संपर्क : पोर्टल पर कहा गया है कि जमाकर्ताओं से अनुरोध है कि वे सभी चार समितियों से संबंधित सभी क्लेम एक ही क्लेम अप्लीकेशन फार्म से करें। केवल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दायर किए गए क्लेम पर ही विचार होगा। क्लेम करने के लिए कोई शुल्क नहीं है। किसी भी टेक्निकल समस्या के लिए सोसायटी के टोल फ्री नंबरों (0522 6937100/0522 3108400/0522 6931000/08069208210) पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags: Sahara Groupsahara investorssahara refundSahara refund portal
Previous Post

खतरे में कंगना की संसद सदस्यता, जानें HC ने क्यों जारी की नोटिस

Next Post

अक्षय कुमार के साथ हुई धोखाधड़ी, किया ये चौकने वाला बड़ा खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा

22/05/2026
Next Post
Akshay Kumar

अक्षय कुमार के साथ हुई धोखाधड़ी, किया ये चौकने वाला बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

साक्षात धर्म के स्वरूप हैं राम, उनका मंदिर पूर्वजों के बलिदान और भावनाओं की सिद्धि : योगी

24/11/2023
trains collision

दो ट्रेनों की टक्कर के बाद लगी आग, 32 यात्रियों की मौत

01/03/2023
Neha kakkar

नेहा कक्कड़ ने कराया पति रोहनप्रीत सिंह को स्पेशल फील

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version