• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सहारनपुर : पायलट को खेत में हेलीकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये बड़ी वजह

Desk by Desk
08/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, सहारनपुर
0
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग emergency landing of helicopter

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

सहारनपुर। भारतीय वायु सेना के 88वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग से खलबली मच गई। हालांकि इस इमरजेंसी लैंडिंग में पायलट और को-पायलट दोनों सुरक्षित हैं।

सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव कल्लरपुर गूर्जर में गुरुवार सुबह वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से हिंडन के लिए गुरुवार सुबह हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। इस वायुयान में एक पायलट के अलावा दो अन्य को-पायलट थे। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद वायुयान के इंजन में स्मॉग आ गया। इसका अहसास पायलट को हो गया, हालांकि हेलीकाप्टर आगे भी उड़ान भर सकता था, लेकिन उसमें खतरा था।

जेल के बाहर आने के बाद रिया की मां ने तोड़ी चुप्पी, मेरी बेटी कैसे उभरेगी?

इसलिए पायलट ने खतरे को भांपकर कोई रिस्क नहीं लिया। पायलट सचिन शर्मा और दो सह पायलट ने सूझबूझ से गांव कल्लरपुर में हैलकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। तीनों पायलट सुरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर को एक खेत में उतारा गया। खेत खाली था, जिसमें से हाल ही में धान की फसल काटी गई थी। सेना और पुलिस के आला अफसर मौके पर मौजूद हैं।

वहीं खेत में हेलीकॉप्टर के उतरते ही देखने वाले ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हालांकि थाना पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर किसी भी ग्रामीण को हेलीकॉप्टर के नजदीक जाने नहीं दिया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद सरसावा एयरबेस से दूसरे हेलीकॉप्टर से तकनीकी टीम के सदस्य मौके पर भेजे गए जो हेलीकॉप्टर को ठीक करने में जुट गए हैं।

Tags: emergency landinghelicopter enginePilotsaharanpursmogखेत में इमरजैंसी लैंडिंगपायलटसहारनपुरस्मागहैलीकॉप्टर का इंजन
Previous Post

योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, शातिर अपराधी राम सिंह यादव की 83 करोड़ की संपत्ति जब्त

Next Post

योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- यूपी में अब कैराना या कांधला नहीं हो पाएगा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
cm yogi

योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- यूपी में अब कैराना या कांधला नहीं हो पाएगा

यह भी पढ़ें

Bar Council elections

बार काउंसिल चुनाव में वकीलों का तांडव, उखाड़े बूथ, तोड़ीं कुर्सियां

27/01/2026
Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से प्रारम्भ, जानें कलश स्थापना की संपूर्ण पूजा

08/03/2025
Geo-Special Database

उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के बुनियादी विकास के लिए जियो-स्पेशल डाटाबेस का निर्माण कार्य पूर्ण

19/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version