• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साहित्य अकादमी के बाल साहित्य पुरस्कार 2024 घोषित

Writer D by Writer D
15/06/2024
in शिक्षा
0
Bal Sahitya Puraskar

Bal Sahitya Puraskar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। साहित्य अकादमी ने वर्ष 2024 के लिए शनिवार को बाल साहित्य पुरस्कार (Bal Sahitya Puraskar) की घोषणा की जिनके लिए विभिन्न भाषाओं के 24 लेखकों का चयन किया गया है।

साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने यहां बताया कि साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में कार्यकारी मंडल की बैठक में 24 लेखकों को साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार 2024 (Bal Sahitya Puraskar) के लिए अनुमोदित किया है । इनकी पुस्तकों को त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार के लिए चुना है। नियमानुसार कार्यकारी मंडल ने निर्णायकों के बहुमत अथवा सर्वसम्मति के आधार पर चयनित पुस्तकों को पुरस्कार के लिए स्वीकृत किया।

पुरस्कार उन पुस्तकों से संबंधित हैं जो पुरस्कार वर्ष के तत्काल पूर्ववर्ती वर्ष के अंतिम पाँच वर्षों में प्रथम बार प्रकाशित हुई हैं।
इन लेखकों को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50000‌ रुपए की सम्मान राशि एक विशेष समारोह में प्रदान की जाएगी।

इस वर्ष बाल साहित्य पुरस्कार (Bal Sahitya Puraskar) के लिए-

– असमिया भाषा के बिपोन्ना बिस्मोई खेल (उपन्यास) रंजू हजारिका
– बांग्ला – महिदादुर एनटिडोट (उपन्यास) दीपन्विता रॉय
– बोडो – बुहुमा बयनिबो (कविता-संग्रह) भार्जिन जेक’भा मोसाहारी
– डोगरी- कुक्कडू-कडूं (कविता-संग्रह) बिशन सिंह ‘दर्दी’
-अंग्रेज़ी – द ब्लू हॉर्स एंड अदर अमेज़िंग एनिमलस स्टोरीज़ फ्रॉम इंडियन हिस्ट्री (कहानी-संग्रह) नंदिनी सेनगुप्ता
– गुजराती- हसती हवेली (कहानी-संग्रह) गिरा पिनाकीन भट्ट
– हिंदी – इक्यावन बाल कहानियाँ (कहानी-संग्रह) देवेन्द्र कुमार
– कन्नड – छूमंत्राय्यना कथेगळु (कहानी-संग्रह) कृष्णमूर्ति बिलिगेरे

‘हैलो फ्रॉम द Melodi…,’ जॉर्जिया मेलोनी का पीएम मोदी के साथ वीडियो वायरल

– कश्मीरी – सोन् गोब्रेयो (कविता-संग्रह) मुज़फ़्फ़र हुसैन दिलबर
– कोंकणी – एक आशिल्लें बायूल (उपन्यास) हर्षा सद्गुरू शेटये
– मैथिली – अनार (कहानी-संग्रह) नारायणजी
– मलयालम अल्गोरिथांगाळुडे नाडु (उपन्यास) उन्नी अम्मायंबलम
– मणिपुरी – मालेम अतिया (उपन्यास) क्षेत्रीमायुम सुबदानि
– मराठी – समशेर आणि भूतबंगला (उपन्यास) भारत सासणे
– नेपाली – देश र फुच्चे (कविता-संग्रह) वसन्त थापा
– ओड़िआ – गप कलिका (कहानी-संग्रह) मानस रंजन सामल
– पंजाबी – मैं जलियाँवाला बाग बोलदा हां (नाटक) कुलदीप सिंह दीप
– राजस्थानी – म्हारी ढाणी (कविता-संग्रह) प्रहलाद सिंह ‘झोरड़ा’
– संस्कृत- बुभुक्षित: काक: (कहानी-संग्रह) हर्षदेव माधव
– संताली – मिरु आरंग (कविता-संग्रह) दुगई टुडू
– सिंधी – दोस्तां जी दोस्ती (कहानी-संग्रह) लाल होटचंदाणी ‘लाचार’
– तमिल – थानवियिन पिरान्थनाल (कहानी-संग्रह) युमा वासुकि
– तेलुगु – माया लोकम् (उपन्यास) पी. चन्द्रशेखर आज़ाद और
– उर्दू -बर्फ़ का देस अंटार्कटिका (कहानी-संग्रह) शम्सुल इस्लाम फ़ारूक़ी शामिल हैं।

Tags: Bal Sahitya Puraskardelhi newsNational newssahitya akademi
Previous Post

‘हैलो फ्रॉम द Melodi…,’ जॉर्जिया मेलोनी का पीएम मोदी के साथ वीडियो वायरल

Next Post

सुनीता केजरीवाल को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSSSC
Main Slider

UP PET-2026: अब अभ्यर्थी 7 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

01/09/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
bmc-gen-z-fellowship-2026
शिक्षा

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

25/08/2026
Result
शिक्षा

उप्र संस्कृत शिक्षा परिषद के डिप्लोमा द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित, 462 परीक्षार्थी उत्तीर्ण

24/08/2026
UPSSSC
Main Slider

कनिष्ठ सहायक भर्ती में 50 अभ्यर्थियों का चयन, UPSSSC ने जारी किया परिणाम

21/08/2026
Next Post
Sunita Kejriwal

सुनीता केजरीवाल को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

यह भी पढ़ें

lightning

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच किसान झुलसे

08/10/2022
murder

छात्रा की सरेआम गला रेतकर हत्या

25/02/2022
Sachin Wajhe

मनसुख हिरेन आत्महत्या मामले में सचिन वाजे को अपराध शाखा से हटाया गया

10/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version