• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘PoK चाहिए…’ संत रामभद्राचार्य ने आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी से मांगी गुरुदक्षिणा

Writer D by Writer D
29/05/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, राजनीति
0
Saint Rambhadracharya asked for Gurudakshina from Army Chief Upendra Dwivedi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बीच देश के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी बुधवार को भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे थे। यहां पर सुबह दर्शन के बाद आर्मी चीफ संत रामभद्राचार्य (Saint Rambhadracharya) के आश्रम भी गए। जहां पर उन्होंने संत से दीक्षा भी ली। जिसके बाद रामभद्राचार्य महाराज ने उन्हें दीक्षा देने के बाद कहा, ‘मैंने उनसे (आर्मी चीफ) दक्षिणा में से पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर मांगा है।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ आश्रम में आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने पत्नी के साथ तुलसीपीठ पहुंचकर कांच मंदिर में पूजा-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने जगद्गुरु से उनके कक्ष में जाकर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और उनसे उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। यहां पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आर्मी चीफ को राम मंत्र की दीक्षा दी है।

सेना प्रमुख के आश्रम आगमन पर आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य (Saint Rambhadracharya) ने कहा, ‘मैंने उन्हें वही दीक्षा राम मंत्र के साथ दी, जो भगवान हनुमान को मां सीता से मिली थी और फिर उन्होंने लंका पर विजय प्राप्त की थी।’ संत ने आगे कहा, ‘मैंने उनसे दक्षिणा मांगी है कि मुझे PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) वापस चाहिए।’

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए स्वामी रामभद्राचार्य, सीएम योगी ने दी बधाई

बता दें कि प्रकांड विद्वान, कई ग्रंथों व कई कविताओं  के लेखक, आध्‍यात्मिक गुरु और रामानंद संप्रदाय के एक जगद्गुरु रामभद्राचार्य की गिनती देश के महान संतों में होती है. वे 22 भाषाएं बोल सकते हैं। दशकों तक कोर्ट में चले राम मंदिर के विवाद में वे महत्‍वपूर्ण गवाह रहे हैं।

आध्यात्मिक संसार में कदम रखने से पहले संत रामभद्राचार्य का नाम गिरिधर मिश्रा था। उनका जन्म साल 1950 में मकर संक्रांति के दिन यूपी के जौनपुर जिले में ब्राह्मण परिवार में हुआ था। जब वे 2 महीने के थे तभी उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। लेकिन, वे शुरू से प्रतिभाशाली रहे।

Tags: Saint Rambhadracharya
Previous Post

किसी भी दशा में राजस्व की हानि न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए: जिलाधिकारी

Next Post

तेज प्रताप यादव की गर्लफ्रेंड के भाई के खिलाफ एक्शन, RLJ ने पार्टी से किया आउट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Next Post
Anushka's brother Akash Yadav expelled from RLJP

तेज प्रताप यादव की गर्लफ्रेंड के भाई के खिलाफ एक्शन, RLJ ने पार्टी से किया आउट

यह भी पढ़ें

loot

बैंकमित्र को गोली मार बदमाशों ने लूटी डेढ़ लाख की नगदी

27/07/2022
money

पटना ट्रैफिक पुलिस के ASI का अतरंगी तरीके से रिश्वत लेने का खुलासा

29/12/2020
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

यूपी में महिलाएं व बच्चियां असुरक्षित, योगी चुनाव प्रचार में व्यस्त: अजय कुमार लल्लू

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version