• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संत रविदास ने दिया कर्म को महत्वः सीएम योगी

Writer D by Writer D
12/02/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहाकि सतगुरु रविदास जी महाराज ने कर्म की साधना से सिद्धि की पराकाष्ठा को छूआ था। उन्होंने कर्म को महत्व दिया। कर्म की साधना के बारे में हमारे शास्त्र भी लगातार प्रेरणा देते हैं। श्रीमद्भगवत गीता भी कहती है कि कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन, कर्म प्रधान विश्व करि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा यानी जो जैसा करेगा, वैसे ही फल प्राप्त करेगा। इसलिए कर्म को महत्व दें। कर्म को महत्व देकर ही हम विकसित भारत की कल्पना को साकार कर सकते हैं। पीएम मोदी ने पिछले 11 वर्ष से कर्म साधना को महत्व देकर भारत को दुनिया के अग्रणी देशों की पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की 648वीं जयंती पर रविदास मंदिर, जाफरखेड़ा, कानपुर रोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने यहां उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन भी किया।

आत्मिक शुद्धि है तो दुनिया की सभी सिद्धियां स्वतः पास आती दिखाई देती हैं

सीएम (CM Yogi) ने बताया कि संत रविदास से उनके संत मित्र ने काशी में कहा कि चलो, गंगा स्नान करके आते हैं, जिस पर उन्होंने कहा कि मेरे पास जूता सिलने का काम अधिक है, इसे निपटाने के बाद ही जा पाऊंगा। मेरी तरफ से एक आना मां गंगा को भेंट कर देना। सहयोगी संत ने जाकर स्नान किया, फिर पूजा कर अपनी तरफ से भेंट चढ़ाया। उन्हें याद आया कि रविदास जी ने भी भेंट दिया है। उन्होंने रविदास का आना जैसे ही मां गंगा को भेंट किया, मां ने हाथ उठाकर पकड़ लिया। यह देख संत भौचक रह गए। उन्होंने कहा कि मेरी भेंट को मां गंगा ने नहीं स्वीकारा, लेकिन रविदास का स्वीकार कर लिया। उन्होंने वापस आकर संत रविदास से पूछा कि यह कैसे हुआ, तब संत रविदास ने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। यानी मन की शुद्धि आत्मिक शुद्धि का आधार है। आत्मिक शुद्धि है तो दुनिया की सभी सिद्धियां पास स्वतः आती दिखाई देती हैं। संत रविदास ने आत्मिक शुद्धि पर ध्यान दिया और इसके लिए कर्म की साधना को महत्व दिया।

एक माह में अब तक 47 करोड़ से अधिक श्रद्धालु लगा चुके हैं आस्था की डुबकी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज का दिन बहुत पवित्र है। प्रयागराज में महाकुम्भ का स्नान हो रहा है। एक महीने (13 जनवरी से अब तक) 47 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मां गंगा, यमुना व सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। यह क्रम 26 फरवरी तक चलेगा। अगले 14 दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे।

डबल इंजन सरकार ने दिया सीर गोवर्धन को भव्य स्वरूप

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पीएम मोदी के विजन के अनुरूप डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सद्गुरु रविदास जी महाराज की जन्मभूमि काशी के सीर गोवर्धन को भव्य स्वरूप दे दिया। यात्री विश्रामालय बना दिया, सतगुरु भगवान रविदास की भव्य प्रतिमा रखी गई, पार्क का निर्माण कराया गया, फोरलेन कनेक्टिविटी दी गई। 2017 के पहले यहां सिंगल लेन की सड़क थी। यात्री विश्रामालय, अतिथिगृह, भोजनालय, बड़ी मूर्ति, पार्क, कनेक्टिविटी नहीं थी। अब पार्क में एक साथ डेढ़-दो लाख श्रद्धालु बैठ सकते हैं। हम इसके साथ जुड़कर देश-दुनिया को आकर्षित कर सकते हैं। महर्षि वाल्मीकि की पावन जन्मभूमि व उससे जुड़े लालापुर का जीर्णोद्धार किया है। वहां रोपवे चलाने जा रहे हैं। संत तुलसीदास के राजापुर के पुनरोद्धार व सुंदरीकरण कार्य चल रहा है।

इस प्राचीन मंदिर का भी पुनरोद्धार करा रही सरकार

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार इस प्राचीन मंदिर के पुनरोद्धार का कार्य भी करा रही है। यहां 1.06 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। सीएम ने समिति को आश्वस्त किया कि पैसे की कमी नहीं पड़ेगी। जितनी भी आवश्यकता पड़ेगी, उतना पैसा और दिया जाएगा। सरकार संत रविदास जी के पावन मंदिर व स्थलों के सुंदरीकरण को भरपूर सहयोग देगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा नेता नीरज सिंह, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, उप्र अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह, मठ के पुजारी नंद महाराज, संत रविदास सेवा समिति के अध्यक्ष रामखेलावन आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newsravidas jayanti
Previous Post

हनुमान मंदिर के अंदर मिले मांस के टुकड़े, मचा हड़कंप

Next Post

प्रदेश सरकार बागपत में बनाएगी औद्योगिक कॉरिडोर- सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

वर्ष 2017 में जनता दर्शन में 1000 में से 300 शिकायतें राशन से जुड़ी आती थीं, अब एक भी नहीं आतीः मुख्यमंत्री

17/08/2026
Flowers showered on Shiva devotees at Lodheshwar Mahadeva.
उत्तर प्रदेश

लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

17/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के जनता दर्शन में सीतापुर की रोली के जीवन में खुशियों की ‘बारिश’

17/08/2026
Protest by Jayaprakash Narayan's students
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: जयप्रकाश नारायण के छात्रों का प्रदर्शन, इस वजह से सड़क पर उतरे

17/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
CM Yogi unveiled the statue of Chaudhary Ajit Singh

प्रदेश सरकार बागपत में बनाएगी औद्योगिक कॉरिडोर- सीएम योगी

यह भी पढ़ें

M-Pox

Monkeypox के दो मामले आने पर केंद्र सरकार अलर्ट, जारी किए ये सख्त निर्देश

19/07/2022
CM Dhami inspected the disaster-affected areas of Chamoli

चमोली पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, आपदा पीड़ितों से मिले, हर संभव मदद का दिया भरोसा

20/09/2025
Jyeshtha Amavasya

पौष अमावस्या पर बन रहा खास संयोग, जानें स्नान-दान का मुहूर्त

23/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version